अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा सहयोग पर महत्वपूर्ण बैठक, बगदाद हमले की जांच पर चर्चा

Click to start listening
अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा सहयोग पर महत्वपूर्ण बैठक, बगदाद हमले की जांच पर चर्चा

सारांश

अमेरिका और इराक के बीच उच्च-स्तरीय बैठक में सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की गई, जिसमें बगदाद हवाई अड्डे पर हुए हमले की जांच प्रमुख मुद्दा रहा। यह बैठक दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Key Takeaways

  • अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की पहल।
  • बगदाद हवाई अड्डे पर हमले की जांच पर चर्चा।
  • इराक सरकार की जांच और जवाबदेही की प्रतिबद्धता।
  • निजार अमेदी को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई।
  • सुरक्षा मुद्दों पर आपसी हितों की चर्चा।

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा एवं राजनयिक सहयोग पर एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हाल ही में बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अमेरिकी राजनयिकों पर हुए हमले और उसकी जांच पर गहन चर्चा की गई।

बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया, "अमेरिका और इराक के बीच उच्च संयुक्त समन्वय समिति की बैठक शनिवार को पांचवीं बार आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इराक में अमेरिकी राजनयिक सुविधाओं और उनके कर्मचारियों पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए सहयोगात्मक उपायों पर विचार करना था।"

दूतावास ने आगे बताया कि इस बैठक में आपसी सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

दूतावास ने यह भी कहा कि हम आठ अप्रैल को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी राजनयिकों पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की तत्काल जांच और उन पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इराक सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं, और हम इस जांच के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अमेरिकी दूतावास ने पूर्व पर्यावरण मंत्री निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

दूतावास ने 'एक्‍स' पर लिखा, "यूएस मिशन इराक राष्ट्रपति निजार अमीदी को उनके चुनाव पर दिल से बधाई देता है, क्योंकि वे अब इराक के राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों की शुरुआत कर रहे हैं। हम इराक के नए नेतृत्व के साथ मिलकर साझेदारी के माध्यम से सभी इराकियों के लिए एक संप्रभु, स्थिर और समृद्ध भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।"

इराकी संसद के अध्यक्ष हैबत अल-हल्बूसी ने रनऑफ मतदान में 227 वोट प्राप्त करने के बाद अमेदी को आधिकारिक रूप से विजेता घोषित किया। घोषणा के बाद, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने संविधान के अनुसार पद की शपथ ली।

यह महत्वपूर्ण सत्र 329 सदस्यीय संसद के लगभग 250 सांसदों की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जो राष्ट्रपति चुनाव के लिए आवश्यक 220 सदस्यों के संवैधानिक कोरम से अधिक था।

Point of View

NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

बगदाद में अमेरिकी राजनयिकों पर हमला कब हुआ?
यह हमला आठ अप्रैल को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुआ।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य इराक में अमेरिकी राजनयिक सुविधाओं और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करना था।
निजार अमेदी को राष्ट्रपति चुने जाने पर किसने बधाई दी?
अमेरिकी दूतावास ने निजार अमेदी को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।
बैठक में कितने सांसदों ने भाग लिया?
इस बैठक में लगभग 250 सांसदों ने भाग लिया।
बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की गई?
बैठक में बगदाद हमले की जांच और अन्य सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की गई।
Nation Press