कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर हमले को कतर ने किया अस्वीकार, अमेरिका ने कहा कायरतापूर्ण

Click to start listening
कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर हमले को कतर ने किया अस्वीकार, अमेरिका ने कहा कायरतापूर्ण

सारांश

कतर ने कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के आवास पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने इसे अस्वीकार्य बताया है। अमेरिका ने इसे कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य कहा है, जबकि ईरान ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Key Takeaways

  • कतर ने हमले की कड़ी निंदा की है।
  • अमेरिका ने इसे कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य बताया।
  • ईरान ने आरोपों का खंडन किया।
  • हमले से सुरक्षा स्थिति में तनाव बढ़ा है।
  • आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

दोहा, 29 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। कतर ने इराक के अर्द्धस्वायत्त कुर्द क्षेत्र (कुर्दिस्तान) के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के आवास पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने इसे अस्वीकृत बताया है।

इस बयान को एक्स पर भी साझा किया गया है, जिसमें कहा गया है—कतर, इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवान बरजानी के दुहोक प्रांत स्थित आवास को निशाना बनाकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, "कतर राज्य का दृढ़ रुख है कि वह हिंसा, आतंकवाद और आपराधिक कृत्यों को अस्वीकृत करता है; भले ही इसके पीछे का मकसद या कारण कुछ भी क्यों न हो। मंत्रालय यह पुष्टि करता है कि कतर उन सभी कृत्यों को पूरी तरह से अस्वीकार करता है जो मित्र राष्ट्र इराक की सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर कर सकते हैं।"

हमले के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राष्ट्रपति आवास पर हमले की सूचना मिलते ही, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। अमेरिका ने इसे "कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य" बताया और कहा कि वह कुर्दिस्तान और इराक की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ मजबूती से खड़ा है। अमेरिका ने आरोप लगाया कि इसके पीछे ईरान समर्थित उग्रवादी गुट का हाथ है।

वहीं, ईरान ने स्पष्ट किया कि वह इससे इत्तेफाक नहीं रखता। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बिना किसी पुख्ता सबूत के ईरान को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

रविवार को इराक की राजधानी बगदाद के करादा इलाके में एक ड्रोन भी गिरा। यह क्षेत्र एक व्यावसायिक और भीड़-भाड़ वाला है, जहां लोग आमतौर पर इकट्ठा होते हैं। इराकी मीडिया के अनुसार, यह एक छोटा ड्रोन था जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले तड़के बगदाद में अमेरिकी दूतावास को भी निशाना बनाया गया था। कुर्द क्षेत्र एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एक अमेरिकी एयरबेस पर भी हमले हुए थे। इसी दौरान राष्ट्रपति आवास को भी निशाने पर लिया गया था।

Point of View

लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच आरोप-प्रत्यारोप स्थिति को और भी जटिल बना रहे हैं। सभी पक्षों को संयम से काम लेना चाहिए।
NationPress
06/04/2026

Frequently Asked Questions

कतर ने इस हमले पर क्या प्रतिक्रिया दी?
कतर ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे अस्वीकार्य बताया है।
अमेरिका ने इस हमले को कैसे वर्णित किया?
अमेरिका ने इसे 'कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य' कहा है।
ईरान ने इस हमले के बारे में क्या कहा?
ईरान ने इस हमले से खुद को अलग किया और आरोपों का खंडन किया।
हमले के बाद क्या स्थिति है?
हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और सुरक्षा स्थिति में तनाव बना हुआ है।
क्या हमले में कोई बड़ा नुकसान हुआ था?
हमले में अभी तक कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
Nation Press