क्या छठ पर्व पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था बेहतर है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या छठ पर्व पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था बेहतर है?

सारांश

छठ पर्व के दौरान आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। इस बार की व्यवस्थाओं की तारीफ हो रही है, जहां यात्रियों को सुविधाएं बेहतर मिली हैं। जानें और क्या खास है इस बार!

मुख्य बातें

छठ पर्व पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़।
सुरक्षा और सफाई व्यवस्था संतोषजनक।
अतिरिक्त टिकट काउंटर से यात्रियों को सुविधा।
आरपीएफ की मुस्तैदी से सुरक्षा।
स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए उपलब्ध।

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। हर कोई अपने परिवार और गांव पहुंचकर छठी मईया की आराधना करने के लिए उत्साहित नजर आया।

25 अक्टूबर से ‘नहाय-खाय’ के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ जुटी रही।

आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने राष्ट्र प्रेस से विशेष बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। यात्रियों ने बताया कि इस बार रेलवे की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर में अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं, जहां आसानी से टिकट मिल रही है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी रेलवे प्रशासन ने सख्ती बरती है। आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं और यात्रियों को आवश्यक जानकारी दे रहे हैं कि किस जगह टिकट मिलेगा और किस प्लेटफॉर्म से ट्रेन रवाना होगी।

बिहार के मोतिहारी जा रहे यात्री अशोक कुमार ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर इस बार व्यवस्था बहुत अच्छी है। भीड़ होने के बावजूद सब कुछ नियंत्रण में है। आरपीएफ के जवान मुस्तैदी से काम कर रहे हैं और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

एक अन्य यात्री ने कहा कि टिकट काउंटर पर भीड़ होने के बावजूद सब कुछ व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। सुरक्षा और सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक है।

अपने परिवार के साथ बिहार जा रहे राजन कुमार ने कहा कि पहली बार इतनी भीड़ के बावजूद स्टेशन पर सब कुछ नियंत्रण में दिखा। टिकट से लेकर प्लेटफॉर्म तक की व्यवस्था शानदार है। आनंद विहार रेलवे प्रबंधन इस बार वाकई प्रशंसा का पात्र है।

छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि छठ पर्व पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस बार की व्यवस्थाएं प्रशंसा के योग्य हैं, और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छठ पर्व कब मनाया जाता है?
छठ पर्व आमतौर पर कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चौथी तिथि को मनाया जाता है।
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर इस बार क्या विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं?
इस बार आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।
छठ पर्व के लिए कितनी स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं?
छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
राष्ट्र प्रेस