26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या <b>अरविंद अकेला कल्लू</b> का नया भोजपुरी गाना '<b>कमरिया के हड्डी</b>' दर्शकों को पसंद आएगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या <b>अरविंद अकेला कल्लू</b> का नया भोजपुरी गाना '<b>कमरिया के हड्डी</b>' दर्शकों को पसंद आएगा?

सारांश

भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू ने नया गाना 'कमरिया के हड्डी' रिलीज किया है। यह गाना दर्शकों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार है। गाने में उनकी और श्वेता मेहरा की केमिस्ट्री देखी जा सकती है। क्या यह गाना दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगा? जानें इस गाने की खासियत।

मुख्य बातें

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ' कमरिया के हड्डी ' रिलीज हुआ है।
गाने में श्वेता मेहरा के साथ उनकी जोड़ी शानदार है।
गाने की कोरियोग्राफी विष्णु कुमार ने की है।
गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं।
यह गाना आईवी भोजपुरी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है।

मुंबई, 8 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना 'कमरिया के हड्डी' बुधवार को मेकर्स ने जारी किया है।

इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर विकास यादव ने इस गाने को कंपोज किया है। गाने की कोरियोग्राफी विष्णु कुमार ने की है, जिन्होंने डांस मूव्स को शानदार बनाया है। यह गाना आईवी भोजपुरी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है।

गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ अभिनेत्री श्वेता मेहरा की जोड़ी धमाल मचाती नजर आ रही है। दोनों ने गाने की धुन पर शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।

आईवी भोजपुरी म्यूजिक ने मंगलवार को इस गाने का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। टीजर रिलीज कर उन्होंने लिखा था, "तैयार रहिए कमरिया हिलाने के लिए। 'कमरिया के हड्डी' आ रहल बा कल।"

इस टीजर ने रिलीज से पहले ही फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया था। गाने का वीडियो भी काफी आकर्षक और जीवंत है।

'कमरिया के हड्डी' में अरविंद और श्वेता की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। गाने के बोल और संगीत भोजपुरी म्यूजिक की खास शैली को दर्शाते हैं, जो पारंपरिक और आधुनिक तत्वों का मिश्रण है।

अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक हैं। उनके गाने और फिल्में दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। कई यूजर्स ने गाने की तारीफ करते हुए इसे एक परफेक्ट डांस नंबर बताया है।

आईवी भोजपुरी म्यूजिक ने इस गाने को यूट्यूब पर रिलीज किया है, जहां इसे कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। भोजपुरी म्यूजिक के शौकीनों के लिए यह गाना एक शानदार तोहफा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह गाना एक डांस नंबर है?
हाँ, ' कमरिया के हड्डी ' एक बेहतरीन डांस नंबर है जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देगा।
गाने में किसकी केमिस्ट्री दिख रही है?
गाने में अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता मेहरा की जोड़ी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
गाने की रिलीज डेट क्या है?
गाना ' कमरिया के हड्डी ' 8 अक्टूबर को रिलीज हुआ है।
गाने के बोल किसने लिखे हैं?
गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं।
गाने की कोरियोग्राफी किसने की है?
गाने की कोरियोग्राफी विष्णु कुमार ने की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले