क्या भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला का 'कजरा कमरिया' पर डिंपल सिंह के साथ धमाकेदार डांस आपको हैरान करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला का 'कजरा कमरिया' पर डिंपल सिंह के साथ धमाकेदार डांस आपको हैरान करेगा?

सारांश

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सितारे अरविंद अकेला कल्लू ने हाल ही में अपने डांस वीडियो से सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में वह डिंपल सिंह के साथ गाने 'कजरा कमरिया' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानें उनके इस परफॉर्मेंस के बारे में।

मुख्य बातें

अरविंद अकेला और डिंपल सिंह की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है।
'कजरा कमरिया' गाना भोजपुरी संगीत का एक हिट है।
अरविंद ने गायन और अभिनय दोनों में अपनी पहचान बनाई है।
डिंपल सिंह की खूबसूरती और टैलेंट प्रशंसा का विषय है।
भोजपुरी सिनेमा में नए सितारे लगातार उभर रहे हैं।

मुंबई, 10 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा के उभरते सितारे अरविंद अकेला कल्लू ने बुधवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक शो में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में अरविंद भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह के साथ गाने 'कजरा कमरिया' पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। उनके लुक की बात करें तो अरविंद ने एक स्टाइलिश ब्राउन शर्ट, जींस और गले में गमछा पहना हुआ है। वहीं, डिंपल सिंह ने एक खूबसूरत पिंक ड्रेस पहनी है, जिसे उन्होंने न्यूनतम मेकअप और बन हेयरस्टाइल के साथ जोड़ा है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।

अरविंद ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया, "बक्सर में आईये त कजरा कमर में लगा के आइयेगा, नहीं तो नजर लग जाएगा डिंपल सिंह जी।"

उनकी यह जोड़ी मंच पर जबरदस्त ऊर्जा के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है। वीडियो देखकर प्रशंसकों का उत्साह अपने चरम पर है।

अरविंद अकेला भोजपुरी इंडस्ट्री के ऐसे सितारों में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ गायकी और डांस में भी माहिर हैं। डिंपल सिंह भी अपनी खूबसूरती और प्रतिभा के लिए मशहूर हैं।

'कजरा कमरिया' गाने को गाया है अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने। इसके बोल लिखे हैं यादव लल्लू ने और संगीत दिया है श्याम सुंदर ने। इसे आदिशक्ति फिल्म्स के बैनर तले कोरियोग्राफ किया है मोनू श्रीवास्तव ने। प्रोडक्शन का कार्य मनोज मिश्रा ने किया है।

अरविंद ने कम उम्र से ही गायन में कदम रखा था। उनका पहला एल्बम 'गवनवा कहिया ले जईबा' 2014 में रिलीज हुआ था। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2015 में उनके गाने 'मुर्गा बेचैन बाटे' से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। गायन में सफलता पाने के बाद उन्होंने अभिनय में भी हाथ आजमाया, जिसमें उनकी फिल्में 'कलुआ करोड़पति' (2016), 'कलुआ बड़ा सतावेला' (2016), 'बलमा बिहार वाला 2' (2016), 'स्वर्ग' (2017), 'सईयां सुपरस्टार' (2017), 'आवारा बलम' (2018), और 'सरकाई लो खटिया जाड़ा लागे' (2018) शामिल हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी हाल ही में फिल्म 'जलवा' रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ ऋतु सिंह और श्रुति राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, 'मंगल राशि' और 'मेरे जीवन साथी' जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को भी एक नई दिशा दे रहा है।
RashtraPress
18 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरविंद अकेला का असली नाम क्या है?
अरविंद अकेला का असली नाम अरविंद कुमार है।
कजरा कमरिया गाने के बोल किसने लिखे हैं?
इस गाने के बोल यादव लल्लू ने लिखे हैं।
अरविंद अकेला की पहली फिल्म कौन सी थी?
अरविंद अकेला की पहली फिल्म 'कलुआ करोड़पति' थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी।
डिंपल सिंह किस लिए जानी जाती हैं?
डिंपल सिंह अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए जानी जाती हैं।
अरविंद अकेला का पहला एल्बम कब रिलीज हुआ?
अरविंद अकेला का पहला एल्बम 'गवनवा कहिया ले जईबा' 2014 में रिलीज हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले