27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारत और इंग्लैंड के बीच एक ही टेस्ट पारी में 700 से ज्यादा रन बनना संभव है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारत और इंग्लैंड के बीच एक ही टेस्ट पारी में 700 से ज्यादा रन बनना संभव है?

सारांश

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में दो बार पारी में 700 से ज्यादा रन बने हैं। जानें इन ऐतिहासिक मुकाबलों की कहानी और किसने रचा था इतिहास।

मुख्य बातें

भारत ने 759/7 की पारी में अपनी ताकत दिखाई।
करुण नायर ने 303 रन की नाबाद पारी खेली।
एलेस्टेयर कुक ने इंग्लैंड के लिए 294 रन बनाए।
दोनों टीमों ने अपनी पारी में 700 से अधिक रन बनाए।
यह मुकाबले क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पल हैं।

नई दिल्ली, 30 जून (राष्ट्र प्रेस)। भारत और इंग्लैंड के बीच 1932 से लेकर अब तक कुल 137 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से दो बार एक ही पारी में 700 से अधिक रन बने। इनमें से एक बार भारत ने यह उपलब्धि हासिल की, जबकि दूसरी बार इंग्लैंड ने। आइए, हम इन ऐतिहासिक मुकाबलों पर नजर डालते हैं...

1) भारत (759/7 पारी घोषित): यह मैच 16-20 दिसंबर 2016 को चेन्नई में हुआ, जहां भारत ने अपनी पहली पारी 759/7 पर घोषित की।

इस ऐतिहासिक स्कोर में करुण नायर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने 381 गेंदों में 303 रन की नाबाद पारी खेली। नायर के बल्ले से चार छक्के और 32 चौके आए। इसके अलावा, केएल राहुल ने 199 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन (67) और रविंद्र जडेजा (51) ने भी टीम को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

इंग्लैंड की पहली पारी 477 रन पर समाप्त हुई, जबकि दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने उसे केवल 207 रन पर समेट दिया। इस तरह, भारत ने यह मैच पारी और 75 रन से जीता।

2) इंग्लैंड (710/7 पारी घोषित): यह मुकाबला 10-13 अगस्त 2011 को बर्मिंघम में हुआ, जिसमें इंग्लैंड ने पारी और 242 रन से जीत हासिल की।

भारत की पहली पारी 224 रन पर समाप्त होने के बाद, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 710/7 पर घोषित की। एलेस्टेयर कुक ने इस विशाल स्कोर में प्रमुख भूमिका निभाई, जिन्होंने 545 गेंदों में 294 रन बनाए, जिसमें 33 चौके शामिल थे।

कुक के अलावा, इयोन मोर्गन ने 104 रन का योगदान दिया। टिम ब्रेसनन (53) और केविन पीटरसन (63) ने भी अर्धशतक बनाए। भारत की दूसरी पारी केवल 244 रन पर समाप्त हुई, जिसमें कप्तान एम एस धोनी ने 74 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन हार को नहीं टाल सके।

संपादकीय दृष्टिकोण

और क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबले इसकी बेहतरीन मिसाल हैं। जब एक ही पारी में 700 से अधिक रन बनते हैं, तो यह खेल की उच्चतम स्तर को दर्शाता है। ऐसे क्षण हमें याद दिलाते हैं कि खेल में प्रतिस्पर्धा और कौशल का मेल कितना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत और इंग्लैंड के बीच कितने टेस्ट मैच हुए हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 137 टेस्ट मैच खेले गए हैं।
भारत ने कब 700 से ज्यादा रन बनाए थे?
भारत ने 16-20 दिसंबर 2016 को चेन्नई में 759/7 का स्कोर बनाया था।
इंग्लैंड का उच्चतम स्कोर कब था?
इंग्लैंड ने 10-13 अगस्त 2011 को बर्मिंघम में 710/7 का स्कोर बनाया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले