27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियन बन गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियन बन गई?

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 के वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत पर मनोरंजन जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है। सितारों ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी, जिससे यह जीत और भी खास बन गई है।

मुख्य बातें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 का वनडे वर्ल्ड कप जीता।
यह उनकी पहली जीत है।
साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराया।
मनोरंजन जगत ने इस जीत को सराहा।
यह जीत सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

मुंबई, 3 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 के वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास बनाते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद न केवल खेल जगत बल्कि मनोरंजन क्षेत्र के सितारों ने भी अपनी खुशी व्यक्त की। रजनीकांत, भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु और करीना कपूर खान जैसे सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से टीम को बधाई दी और इस जीत को देश और समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारत के लिए यह कितना गौरवशाली पल है! हमारी टीम ने साहस, गरिमा और शक्ति की नई परिभाषा दी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। आपने बेखौफ और अडिगता के साथ तिरंगे को पूरे विश्व में लहराया। बहुत-बहुत बधाई। इतिहास रचा गया है। जय हिंद।"

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इस जीत के बारे में कहा, "ब्रावो गर्ल्स! यह जीत केवल कप उठाने के बारे में नहीं है, यह उन लाखों लोगों के सपनों को उठाने के बारे में है, जिन्होंने आपको हर रन, हर कैच और मैदान पर अनगिनत निडर पलों के साथ बाधाओं को तोड़ते देखा। यह जीत हर लड़की के लिए है, जिन्होंने बड़े सपने देखने की हिम्मत की, और यह विश्वास रखने की, कि वे कहीं भी अपनी जगह बना सकती हैं, आपने कल को प्रेरणा में बदल दिया। आपने सिर्फ इतिहास नहीं बनाया। आपने आशा को और चमकदार बना दिया है।"

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, "ऐसे पल ट्रॉफी से कहीं ज्यादा बड़े होते हैं। यह एक बदलाव है, महिलाओं के खेल में यह एक बड़ा मोड़ है। हमने अपने नायकों को देखा जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया। मेहनत, दिल और पसीने की हर एक बूंद को इसे हासिल करने के लिए लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि आज टीम ट्रॉफी घर ले आई। इस जीत की वजह से राष्ट्र का महिलाओं के खेल को देखने का नजरिया आज बदला है। अब हर लड़की अपने सपनों को पूरा करने का विश्वास रखती है।"

करीना कपूर खान ने भी जीत को हर उस लड़की के लिए गर्व और प्रेरणा का पल बताया जिसने कभी बड़े सपने देखने की हिम्मत की। उन्होंने आइकोनिक मैच की कुछ कीमती तस्वीरें साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "भारत के लिए, खेल के लिए और हर उस लड़की के लिए गर्व का पल, जिसने बड़े सपने देखने की हिम्मत की। 2-11-2025, याद रखने वाली तारीख। इतिहास में दर्ज हो गई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सलाम। आप असली हीरो हैं और दुनिया को दिखाया कि यह कैसे किया जाता है।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कब वर्ल्ड कप जीता?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 को वनडे वर्ल्ड कप जीता।
फाइनल में भारतीय टीम ने किसे हराया?
फाइनल मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया।
इस जीत पर किस-किस ने बधाई दी?
रजनीकांत, भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु और करीना कपूर खान जैसे सितारों ने इस जीत पर बधाई दी।
इस जीत का महत्व क्या है?
यह जीत महिलाओं के खेल में एक बड़ा मोड़ है और सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला लक्ष्य क्या है?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सफलता हासिल करना है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले