10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव ने मतदाताओं से मतदान की अपील की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव ने मतदाताओं से मतदान की अपील की?

सारांश

बिहार चुनाव के पहले चरण में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई नेताओं ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। सम्राट चौधरी से लेकर तेजस्वी यादव तक सभी ने मतदाताओं के सामने अपने विचार रखे हैं। क्या आप इस महत्वपूर्ण दिन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं?

मुख्य बातें

मतदान का महत्व समझें।
लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाएं।
हर वोट का भविष्य पर प्रभाव है।
जनता का मत विकास की दिशा तय करता है।
समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है।

पटना, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस चरण में राज्य के 18 जिलों में मतदान हो रहा है। इसी दौरान बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने बिहार चुनाव में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, "पहले मतदान, फिर जलपान। लोकतंत्र की जननी बिहार की भूमि पर विधानसभा चुनाव-2025 के पहले चरण का आज मतदान है। बिहार की महान जनता से मेरा सादर आग्रह है कि अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग अवश्य करें और विकास तथा समृद्धि के लिए मतदान करें। आपका हर वोट बिहार का भविष्य निर्धारित करेगा और वैभवशाली बिहार की मजबूत नींव रखेगा। मतदान अवश्य करें, बिहार के हित में करें।"

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "सभी बिहार के भाग्य विधाताओं को मेरा प्रणाम। आज मतदान का महत्वपूर्ण दिन है। बिहार की आगे की नियति आपके द्वारा दबाए गए एक बटन पर निर्भर करेगी। लोकतंत्र, संविधान और मानवीयता के लिए आपका मतदान बहुत आवश्यक है। मैं सभी मतदाताओं से, विशेष रूप से पहली बार मतदान कर रहे जेन-जेड से, माताओं-बहनों, व्यापारियों, किसानों, दूसरों राज्यों में रहने वाले प्रवासियों, हर आम नागरिक से, कोचिंग कर रहे छात्रों और मरीजों से यह अपील करता हूँ कि मतदान जरूर करें।"

उन्होंने कहा, "बिहार का हाल खुशहाल तभी होगा जब आप सब अपने मत का प्रयोग करेंगे। आपके मतदान से बिहार की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। इसलिए याद रखें, बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने मत का प्रयोग जरूर करें। मतदान को प्राथमिकता दें, बाकी सब काम बाद में!"

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी कहा, "अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका मत बिहार के विकास और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लिखा, "जन-जन की भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। इसलिए पहले मतदान, फिर जलपान! अपने परिवार, पड़ोस और गांव के साथ बूथ तक चलें। हर एक वोट बिहार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है। एनडीए सरकार विकास की योजनाओं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। आपका एक मत — विकास की निरंतरता है। मतदान जरूर करें।"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि बिहार के भविष्य का निर्धारण है। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे अपने मत का सही उपयोग करें। बिहार के विकास और सशक्त लोकतंत्र के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव कब हो रहे हैं?
बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया 6 नवंबर को शुरू हुई है।
कौन-कौन से नेता मतदाताओं से अपील कर रहे हैं?
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले