28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बिहार चुनाव में रेखा गुप्ता और पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार चुनाव में रेखा गुप्ता और पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की?

सारांश

बिहार चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई प्रमुख नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। क्या आप अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं?

मुख्य बातें

बिहार चुनाव का पहला चरण शुरू हो चुका है।
नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है।
मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
अपने वोट का महत्व समझें और इसे डालें।
पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश।

पटना, 6 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों में वोटिंग हो रही है। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई अन्य नेताओं ने बिहार चुनाव में मतदाताओं से सक्रियता से भाग लेने की अपील की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सभी सम्माननीय मतदाताओं से निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ हिस्सा लें। आपका हर एक वोट विकसित बिहार के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। घर से बाहर निकलें, मतदान करें और अपने परिवार व मित्रों को इस लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान।"

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, "पहले मतदान, फिर जलपान! बिहार के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें। अपने मताधिकार का सही उपयोग कर एक सक्षम, राष्ट्रवादी और विकासशील सरकार का चयन करें और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। आपका हर एक वोट बिहार को आगे बढ़ाने और लोकतंत्र को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "आज लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण है। यह सिर्फ मतदान नहीं है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों के विकास, बच्चों के सुरक्षित भविष्य और महिलाओं के सशक्तीकरण का संकल्प है। इसलिए घर से बाहर निकलें और विकसित भारत के लिए वोट दें। याद रखें, पहले मतदान, फिर जलपान।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, "बिहार के हर मतदाता से अपील है कि वे अपने सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए मतदान करने जरूर जाएं। लोकतंत्र में वोट की शक्ति सर्वोपरि होती है। इसलिए अपना वोट डालें और अपनी शक्ति को पहचानें!"

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भविष्य के निर्माण का एक अवसर है।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार चुनाव में वोट कैसे डालें?
आपको अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपनी पहचान साबित करनी होगी और फिर आपको वोट डालने का मौका मिलेगा।
क्या मतदान अनिवार्य है?
मतदान अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह आपके लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले