क्या कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन से युवा क्रिकेटर्स उत्साहित हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कप्तान शुभमन गिल के प्रदर्शन से युवा क्रिकेटर्स उत्साहित हैं?

सारांश

लखनऊ में युवा क्रिकेटर्स ने इंग्लैंड दौरे पर भारत के प्रदर्शन को लेकर उम्मीद जताई है। नए कप्तान शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए, युवा खिलाड़ियों का मानना है कि गिल ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। क्या भारत इस दौरे पर अपनी ताकत को साबित कर पाएगा?

मुख्य बातें

शुभमन गिल ने अपनी पारी से आलोचकों को जवाब दिया।
युवा क्रिकेटर्स ने इंग्लैंड दौरे पर उम्मीद भारतीय टीम ने पहले दिन 359 रन बनाए।
गिल और जायसवाल ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
भारत की गेंदबाजी मजबूत है।

लखनऊ, 21 जून (राष्ट्र प्रेस)। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे युवा क्रिकेटर्स को उम्मीद है कि भारत इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर उन्होंने नए कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है।

यहां अकादमी में कोच आसिफ खान से प्रशिक्षण ले रहे जैन-उल-हक ने 'राष्ट्र प्रेस' से कहा, "टेस्ट मैच के पहले दिन का शुरुआती एक घंटा बहुत कठिन था, लेकिन हमारे खिलाड़ी ने इस तरह खेला, जैसे यह उनका घरेलू मैदान हो। नई पीढ़ी बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रही है। खिलाड़ी आईपीएल से लौटे हैं, लेकिन ऐसा नहीं लगा कि वे टी20 मोड में खेल रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना दर्शाता है कि हमारे खिलाड़ी कितने मजबूत हैं। शतकीय पारी के दौरान गिल में कोहली की झलक देखने को मिली है। हमें उम्मीद है कि भारत इंग्लैंड के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज करेगा।"

युवा क्रिकेटर शिवम सोनी ने कहा कि कप्तान गिल ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने राष्ट्र प्रेस से कहा, "जब रोहित और कोहली ने रिटायरमेंट लिया, तो सभी ने शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने पर काफी ट्रोल किया, लेकिन इस सेंचुरी के साथ गिल ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।"

उन्होंने यह भी कहा, "भारत ने पहले दिन 350 रन का आंकड़ा पार कर लिया। टीम इंडिया फिलहाल मैच में अपना दबदबा बनाए हुए है। मुझे लगता है कि इंग्लैंड की गेंदबाजी इतनी मजबूत नहीं है। हालांकि, उनकी बल्लेबाजी मजबूत है। जो रूट और बेन स्टोक्स भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं, लेकिन भारत की गेंदबाजी मजबूत है। अगर जसप्रीत बुमराह फॉर्म में आ गए, तो कुछ भी कर सकते हैं।"

इस अकादमी से प्रशिक्षण ले रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत तिवारी ने बताया, "पहले ऐसा लग रहा था कि युवा भारतीय टीम पर इंग्लैंड भारी पड़ सकता है, लेकिन गिल और जायसवाल ने इसे गलत साबित किया। लीड्स में पहला सेशन बहुत कठिन होता है, लेकिन भारत ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। पंत ने अच्छा खेल दिखाया। ऐसा लग रहा है कि भारत दूसरे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी करेगा। भारतीय गेंदबाजों ने जो रूट और बेन स्टोक्स को अगर सीरीज में खामोश रखा, तो ट्रॉफी हमारे नाम होगी।"

भारत-इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 85 ओवरों का खेल हुआ। इस दौरान टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर 359 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाए, जबकि पहले दिन की समाप्ति तक कप्तान गिल 127 और ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि भारतीय क्रिकेट में नए नेतृत्व की आवश्यकता है। शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया है कि वे इस जिम्मेदारी को निभाने के योग्य हैं। युवा क्रिकेटर्स का उत्साह और उम्मीदें देश के लिए प्रेरणादायक हैं।
RashtraPress
20 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल ने आलोचकों को कैसे जवाब दिया?
शुभमन गिल ने अपनी शतकीय पारी से आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता सिद्ध होती है।
भारत का इंग्लैंड दौरा कैसे चल रहा है?
भारत ने पहले टेस्ट के पहले दिन 359 रन बनाए हैं और खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले