10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शुभमन गिल ने कप्तानी में शानदार काम किया है? गौतम गंभीर का बयान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शुभमन गिल ने कप्तानी में शानदार काम किया है? गौतम गंभीर का बयान

सारांश

शुभमन गिल ने इंग्लैंड श्रृंखला में अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया है। गौतम गंभीर ने गिल की तारीफ की है और उनकी कप्तानी का महत्व बताया है। क्या गिल भारतीय क्रिकेट का भविष्य बनेंगे? जानिए इस लेख में!

मुख्य बातें

शुभमन गिल ने कप्तानी में अपनी क्षमता साबित की।
गौतम गंभीर ने गिल की तारीफ की।
इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ रही।
गिल ने सर्वाधिक 754 रन बनाए।
टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।

नई दिल्ली, 6 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जब शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड पहुंची, तो टीम के प्रदर्शन को लेकर सभी में संशय था। लेकिन गिल ने न केवल एक बल्लेबाज के रूप में, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी टीम को आगे लाने और परिणाम देने की क्षमता साबित की है। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की।

मीडिया से बातचीत करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, "शुभमन गिल ने इंग्लैंड श्रृंखला में शानदार काम किया है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि वह भविष्य में भी भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।"

'द ओवल' टेस्ट में जीत के बाद कोच गंभीर को गर्मजोशी से गिल के गले मिलते देखा गया था।

हेड कोच ने इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की मिली सफलता का श्रेय किसी एक खिलाड़ी को देने की बजाय पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि पूरी श्रृंखला में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक लड़े, इसी कारण हमें सफलता मिली है। मैं किसी एक का नाम नहीं लेना चाहूंगा। सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हालांकि गंभीर ने मोहम्मद सिराज की तारीफ की।

यह पहली बार था जब शुभमन गिल ने भारतीय टीम की कप्तानी की। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में कप्तानी की शुरुआत करना गिल के लिए एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन उन्होंने इसे सहजता से स्वीकार किया। वह न केवल एक बल्लेबाज बल्कि एक निर्भीक कप्तान के रूप में सामने आए। टीम जब भी कठिनाइयों में थी, उनके बल्ले से रन निकले। वहीं, विरोधी खिलाड़ियों से टक्कर लेते हुए भी वह पीछे नहीं रहे और क्रिकेट प्रेमियों को गांगुली और कोहली की याद दिलाई। श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ रही जिसमें गिल ने सर्वाधिक 754 रन बनाए।

इसके अतिरिक्त, केएल राहुल ने 532, रवींद्र जडेजा ने 516 और ऋषभ पंत ने 479 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने भी 411 रन बनाए। सुंदर ने श्रृंखला में 284 रन और करुण नायर ने 205 रन का योगदान दिया।

गेंदबाजों की बात करें तो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 5 टेस्ट में सर्वाधिक 23, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 टेस्ट में 14, जबकि आकाश दीप ने 3 टेस्ट में 13 विकेट लिए।

इस प्रकार इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ कराने का श्रेय पूरी टीम को जाता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह मानता हूँ कि शुभमन गिल ने अपने पहले कप्तानी के अनुभव में न केवल टीम को एकजुट किया, बल्कि उन्हें एक नई दिशा भी दी है। उनकी कप्तानी में टीम ने मजबूती से प्रदर्शन किया है, जो भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल ने कितने रन बनाए?
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 754 रन बनाए।
गौतम गंभीर ने गिल के बारे में क्या कहा?
गौतम गंभीर ने गिल की कप्तानी की तारीफ की है और कहा है कि वह भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
इंग्लैंड श्रृंखला का परिणाम क्या रहा?
श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ रही।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले