सीजीटीएन की रिपोर्ट: चीनी सिनेमा के माध्यम से विश्व को चीन के बारे में समझने का नया दृष्टिकोण

Click to start listening
सीजीटीएन की रिपोर्ट: चीनी सिनेमा के माध्यम से विश्व को चीन के बारे में समझने का नया दृष्टिकोण

सारांश

बीजिंग में आयोजित फिल्म संस्कृति कार्निवल में एक सर्वेक्षण ने चीनी सिनेमा को वैश्विक स्तर पर चीन को समझने का एक महत्वपूर्ण साधन बताया है। जानिए इस सर्वेक्षण के रोचक निष्कर्ष क्या हैं।

Key Takeaways

  • चीनी सिनेमा ने दुनिया भर में चीन को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन लिया है।
  • 81.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने चीनी संस्कृति की सॉफ्ट पावर को बढ़ता हुआ बताया है।
  • सर्वेक्षण में 41 देशों के 12,302 लोगों ने भाग लिया।
  • चीनी फिल्में और टेलीविजन कार्यक्रम सांस्कृतिक अनुभवों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  • चीनी सिनेमा का वैश्विक प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है।

बीजिंग, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के निंगपो शहर में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) फिल्म संस्कृति कार्निवल का उद्घाटन किया गया। सीएमजी के तहत चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) और रनमिन यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना द्वारा संचालित न्यू एरा इंटरनेशनल कम्युनिकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट के माध्यम से किए गए एक सर्वेक्षण में यह पता चला है कि चीनी सिनेमा अब वैश्विक स्तर पर चीन को समझने का एक महत्वपूर्ण साधन बन गया है। इस सर्वेक्षण में 41 देशों के 12,302 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

हाल के वर्षों में चीन में निर्मित फिल्मों में विषय और शैली दोनों में काफी विविधता आई है। कॉमेडी, मार्शल आर्ट, यथार्थवादी सिनेमा, एनीमेशन और जासूसी जैसे कई आयामों ने विभिन्न दर्शक वर्गों को आकर्षित किया है। ये फिल्में न केवल मनोरंजन प्रदान करती हैं, बल्कि पारंपरिक और आधुनिक चीन की झलक भी प्रस्तुत करती हैं।

जब सर्वेक्षण में लोगों से चीनी संस्कृति को समझने के साधनों के बारे में पूछा गया, तो “चीनी फिल्म और टेलीविजन कृतियां” दूसरे स्थान पर रहीं, पहले स्थान पर “सोशल मीडिया” था। सांस्कृतिक अनुभवों के मामले में “चीनी फिल्में और कार्यक्रम देखना” तीसरे स्थान पर रहा, जो “चीन की यात्रा” और “चीनी व्यंजन चखने” के बाद आता है।

इस सर्वेक्षण में, 81.6 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चीनी संस्कृति की सॉफ्ट पावर और उसका वैश्विक प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। 78.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने चीनी संस्कृति को बेहद आकर्षक माना। 82.2 प्रतिशत ने कहा कि पारंपरिक चीनी संस्कृति को समझना, चीन को बेहतर समझने में मदद करता है, जबकि 77 प्रतिशत के अनुसार लोकप्रिय संस्कृति से परिचित होना भी उतना ही आवश्यक है। 64.9 प्रतिशत लोगों ने पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और नवाचार में चीनी फिल्मों और टेलीविज़न कृतियों की भूमिका को सकारात्मक रूप से देखा।

आंकड़ों के अनुसार, 14 अप्रैल तक चीन का 2026 का कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व (प्री-सेल्स सहित) 12.5 अरब युआन से अधिक हो चुका है। इन फिल्मों में प्रदर्शित चीनी सांस्कृतिक तत्व विदेशी दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसके अलावा, चीनी सिनेमा सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सर्वेक्षण के परिणाम यह भी दर्शाते हैं कि चीन द्वारा प्रस्तावित वैश्विक सभ्यता पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। सर्वेक्षण में शामिल 70.1 प्रतिशत लोगों ने माना कि चीन सभ्यताओं के बीच संवाद और पारस्परिक ज्ञानवर्धन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 70.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि चीनी सभ्यता वैश्विक शासन के लिए नए विचार प्रस्तुत करती है, जबकि 70.3 प्रतिशत लोगों के अनुसार चीनी सभ्यता और मूल्य विकासशील देशों के लिए लाभकारी हैं और वैश्विक शासन को नए समाधान प्रदान कर सकते हैं।

यह सर्वेक्षण एक ऑनलाइन सैंपल डेटाबेस के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रतिभागियों का चयन विभिन्न देशों की जनगणना के अनुसार आयु और लिंग के संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया। इसमें विकसित देशों के साथ-साथ ग्लोबल साउथ के प्रतिनिधि देशों को भी शामिल किया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

और यह भारतीय दर्शकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदर्भ बिंदु हो सकता है।
NationPress
18/04/2026

Frequently Asked Questions

क्या चीनी सिनेमा के माध्यम से चीनी संस्कृति को समझा जा सकता है?
जी हां, हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, चीनी सिनेमा ने कई दर्शकों को चीनी संस्कृति की गहराई में जाने का एक नया दृष्टिकोण प्रदान किया है।
सर्वेक्षण में कितने देशों के लोग शामिल थे?
इस सर्वेक्षण में कुल 41 देशों के 12,302 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
चीनी सिनेमा की वैश्विक प्रभावशीलता कैसे बढ़ रही है?
81.6 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चीनी संस्कृति की सॉफ्ट पावर तेजी से बढ़ रही है, जिससे चीनी सिनेमा का वैश्विक प्रभाव बढ़ रहा है।
क्या चीनी सिनेमा में विविधता है?
बिल्कुल, चीनी सिनेमा में कॉमेडी, मार्शल आर्ट, एनीमेशन जैसी कई शैलियों की विविधता है।
सर्वेक्षण का उद्देश्य क्या था?
सर्वेक्षण का उद्देश्य यह जानना था कि चीनी सिनेमा और टेलीविजन कृतियां लोगों को चीनी संस्कृति को समझने में कैसे मदद करती हैं।
Nation Press