24 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन के 'छोटे विशाल' उद्यमों का औसत अनुसंधान एवं विकास व्यय 3 करोड़ युआन से अधिक है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन के 'छोटे विशाल' उद्यमों का औसत अनुसंधान एवं विकास व्यय 3 करोड़ युआन से अधिक है?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि चीन के 'छोटे विशाल' उद्यमों का औसत अनुसंधान एवं विकास व्यय 3 करोड़ युआन से अधिक है? जानिए कैसे ये उद्यम आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मुख्य बातें

छोटे विशाल उद्यमों का औसत अनुसंधान एवं विकास व्यय 3 करोड़ युआन से अधिक है।
इन उद्यमों के पास औसतन 26.6 पेटेंट हैं।
चीनी सरकार छोटे और मध्यम उद्यमों के विकास को प्राथमिकता दे रही है।

बीजिंग, 3 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीन की पंद्रहवीं पंचवर्षीय योजना के सुझावों में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि छोटे और मध्यम उद्यमों के विशिष्ट, परिष्कृत, नवीन और अनोखे विकास को बढ़ावा दिया जाए।

2024 में, चीन के विशिष्ट, परिष्कृत, नवीन और अनोखे 'छोटे विशाल' उद्यमों के पास औसतन 26.6 पेटेंट थे और उनका औसत अनुसंधान एवं विकास व्यय 3 करोड़ युआन से अधिक था। ये उद्यम आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण शक्ति बन गए हैं।

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 'चौदहवीं पंचवर्षीय' अवधि के दौरान चीन में विशिष्ट, परिष्कृत, नवीन और अनोखे छोटे और मध्यम उद्यमों की संख्या बढ़कर 1.4 लाख से अधिक हो गई, जो 2.5 गुने की वृद्धि है। इनमें, 'छोटे विशाल' उद्यमों की संख्या 5,000 से बढ़कर 17,600 हो गई।

इस अवधि के दौरान, विशिष्ट, परिष्कृत, नवीन और अनोखे छोटे और मध्यम उद्यमों ने औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बढ़ाने और आर्थिक व सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह सामाजिक समृद्धि में भी योगदान करता है। सरकार की नीतियों का उद्देश्य इस क्षेत्र को समर्थन प्रदान करना है।
RashtraPress
24 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन के 'छोटे विशाल' उद्यम क्या हैं?
ये छोटे और मध्यम उद्यम हैं जो विशिष्ट, परिष्कृत, नवीन और अनोखे उत्पादों और सेवाओं का विकास करते हैं।
इन उद्यमों का औसत अनुसंधान एवं विकास व्यय कितना है?
इनका औसत अनुसंधान एवं विकास व्यय 3 करोड़ युआन से अधिक है।
चीन में छोटे और मध्यम उद्यमों की संख्या कितनी है?
चीन में इन उद्यमों की संख्या 1.4 लाख से अधिक है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले