2025 में चीन के बुनियादी अनुसंधान में निवेश ने नया रिकॉर्ड बनाया: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री

Click to start listening
2025 में चीन के बुनियादी अनुसंधान में निवेश ने नया रिकॉर्ड बनाया: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री

सारांश

चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने बताया कि 2025 में बुनियादी अनुसंधान में निवेश ने ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ है। इस निवेश ने वैश्विक नवाचार में चीन की स्थिति को मजबूत किया है। जानें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में।

Key Takeaways

  • चीन का बुनियादी अनुसंधान में निवेश 7.08%25 है।
  • वैश्विक नवाचार सूचकांक में चीन 10वें स्थान पर है।
  • पिछले वर्ष 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई।
  • अनुसंधान और विकास में कुल निवेश 39 खरब 20 अरब युआन था।
  • बुनियादी अनुसंधान का अनुपात ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा।

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 5 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन के दौरान "मंत्रियों का गलियारा" नामक साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री इन हेछुन ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि पिछले वर्ष चीन में पूरे समाज द्वारा अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) के क्षेत्र में कुल 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश किया गया, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.8 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि इनमें से बुनियादी अनुसंधान के क्षेत्र में लगभग 2 खरब 80 अरब युआन का निवेश किया गया, जो कुल आर एंड डी निवेश का 7.08 प्रतिशत है। यह पहली बार है जब बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात 7 प्रतिशत से अधिक हुआ है, जिसे इस क्षेत्र में एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

इन हेछुन ने आगे कहा कि चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति तेज़ी से हो रही है। वैश्विक नवाचार सूचकांक में चीन अब 10वें स्थान पर पहुंच चुका है। ओपन सोर्स लार्ज मॉडल के विकास में भी चीन विश्व स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही चिप अनुसंधान के क्षेत्र में नई प्रगति हासिल हुई है और नवोन्मेषी दवाइयों के विकास में भी उल्लेखनीय गति देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चीन में कुल 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई। उनके अनुसार विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों को सशक्त बना रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

चीन का बुनियादी अनुसंधान में बढ़ता निवेश न केवल आर्थिक विकास का संकेत है, बल्कि यह वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह निवेश तकनीकी नवाचार और विकास को गति देने में सहायक होगा।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

चीन के बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात क्या है?
चीन में बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात कुल आर एंड डी निवेश का 7.08 प्रतिशत है।
चीन का वैश्विक नवाचार सूचकांक में स्थान क्या है?
चीन अब वैश्विक नवाचार सूचकांक में 10वें स्थान पर है।
पिछले वर्ष चीन में कितनी नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई?
पिछले वर्ष चीन में कुल 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई।
चीन का अनुसंधान और विकास में कुल निवेश कितना था?
पिछले वर्ष चीन में अनुसंधान और विकास में कुल 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश किया गया।
बुनियादी अनुसंधान में निवेश की ऐतिहासिक ऊंचाई कब दर्ज की गई?
यह पहली बार है जब बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात 7 प्रतिशत से अधिक हुआ है।
Nation Press