वर्ष 2025 में चीन का बुनियादी अनुसंधान में निवेश: ऐतिहासिक मील का पत्थर
सारांश
Key Takeaways
- चीन ने अनुसंधान और विकास में 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश किया।
- बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात 7.08 प्रतिशत हो गया है।
- वैश्विक नवाचार सूचकांक में चीन का स्थान 10 है।
- पिछले वर्ष 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी मिली।
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर रही है।
बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्रीय प्रेस)। 5 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्ण अधिवेशन के दौरान "मंत्रियों का गलियारा" नामक एक साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री इन हेछुन ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि पिछले वर्ष चीन में अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) के क्षेत्र में कुल 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश किया गया, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.8 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि इनमें से बुनियादी अनुसंधान में लगभग 2 खरब 80 अरब युआन का निवेश हुआ, जो कुल आर एंड डी निवेश का 7.08 प्रतिशत है। यह पहली बार है जब बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात 7 प्रतिशत से अधिक हुआ है, जो इस क्षेत्र में एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है।
इन हेछुन ने आगे कहा कि चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति तेज़ी से हो रही है। वैश्विक नवाचार सूचकांक में चीन अब 10वें स्थान पर पहुंच चुका है। ओपन सोर्स लार्ज मॉडल के विकास में भी चीन ने वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभाई है। चिप अनुसंधान के क्षेत्र में नई प्रगति हासिल हुई है और नवोन्मेषी दवाइयों के विकास में भी उल्लेखनीय गति देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चीन में कुल 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई। उनके अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों को सशक्त बना रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)