चीन का बुनियादी अनुसंधान में निवेश 2025 में ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा: विज्ञान मंत्री

Click to start listening
चीन का बुनियादी अनुसंधान में निवेश 2025 में ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा: विज्ञान मंत्री

सारांश

चीन में बुनियादी अनुसंधान के क्षेत्र में निवेश ने नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित किया है। 2025 में कुल 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश किया गया, जिसमें से 7.08 प्रतिशत बुनियादी अनुसंधान में है। जानिए इस उपलब्धि के बारे में और क्या कहते हैं वैज्ञानिक।

Key Takeaways

  • चीन का बुनियादी अनुसंधान में निवेश ऐतिहासिक ऊंचाई पर है।
  • 2 खरब 80 अरब युआन का निवेश बुनियादी अनुसंधान में हुआ।
  • वैश्विक नवाचार सूचकांक में 10वां स्थान प्राप्त किया।
  • 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई।
  • चिप अनुसंधान में नई प्रगति देखी गई।

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 5 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन के दौरान "मंत्रियों का गलियारा" नामक एक साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री इन हेछुन ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता के प्रश्नों का उत्तर देते हुए बताया कि पिछले वर्ष चीन में अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) के क्षेत्र में पूरे समाज द्वारा कुल 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश किया गया, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.8 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि इन निवेशों में से बुनियादी अनुसंधान के क्षेत्र में लगभग 2 खरब 80 अरब युआन का निवेश किया गया, जो कुल आर एंड डी निवेश का 7.08 प्रतिशत है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है जब बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात 7 प्रतिशत से अधिक हुआ है, जिसे इस क्षेत्र में एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

इन हेछुन ने आगे कहा कि चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति तेज़ी से हो रही है। वैश्विक नवाचार सूचकांक में चीन अब 10वें स्थान पर पहुँच चुका है। ओपन सोर्स लार्ज मॉडल के विकास में भी चीन विश्व स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही चिप अनुसंधान के क्षेत्र में नई प्रगति देखी गई है और नवोन्मेषी दवाइयों के विकास में भी उल्लेखनीय गति प्राप्त की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चीन में कुल 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई। उनके अनुसार विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों को सशक्त कर रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

बल्कि समाज के समग्र विकास में भी योगदान देते हैं।
NationPress
06/03/2026

Frequently Asked Questions

चीन में बुनियादी अनुसंधान के लिए कितना निवेश किया गया?
पिछले वर्ष चीन में बुनियादी अनुसंधान के लिए लगभग 2 खरब 80 अरब युआन का निवेश किया गया।
चीन का वैश्विक नवाचार सूचकांक में स्थान क्या है?
चीन अब वैश्विक नवाचार सूचकांक में 10वें स्थान पर पहुँच चुका है।
नवोन्मेषी दवाइयों की मंजूरी कितनी हुई?
पिछले वर्ष चीन में कुल 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई।
बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात क्या है?
बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात 7.08 प्रतिशत है।
चीन की उच्च प्रौद्योगिकी में प्रगति के क्या संकेत हैं?
चीन ओपन सोर्स लार्ज मॉडल के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और चिप अनुसंधान में भी नई प्रगति दिखाई दे रही है।
Nation Press