3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन की 'एआई प्लस' कार्रवाई ने गति पकड़ी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन की 'एआई प्लस' कार्रवाई ने गति पकड़ी है?

सारांश

बीजिंग में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन के आर्थिक विकास और एआई तकनीक की महत्वता पर चर्चा की गई। क्या यह कार्रवाई वास्तव में अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाएगी? जानें इस रिपोर्ट में!

मुख्य बातें

चीन ने 8 खरब युआन की योजना जारी की है।
उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए विशेष बॉंड जारी की गई हैं।
एआई प्लस कार्रवाई का उद्देश्य औद्योगिक दक्षता में सुधार करना है।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता में तेजी से विकास हो रहा है।
गर्मी में बिजली आपूर्ति और राष्ट्रीय बाजार में एकीकृत विकास पर जोर।

बीजिंग, 2 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग ने 1 अगस्त को मौजूदा आर्थिक स्थिति और आर्थिक गतिविधियों का विश्लेषण करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

चीनी राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के नीति अनुसंधान कार्यालय के निदेशक च्यांग यी ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न प्रमुख राष्ट्रीय रणनीतियों के कार्यान्वयन और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा क्षमताओं के विकास के लिए 8 खरब युआन की योजना पूरी तरह से जारी की गई है, जिसमें केंद्रीय बजट में लगभग 7 खरब 35 अरब युआन का निवेश सुनिश्चित किया गया है।

उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष तीसरे बैच में 69 अरब युआन की विशेष ट्रेजरी बॉंड जारी की गई है, और चौथे बैच की 69 अरब युआन की राशि अक्टूबर में आवंटित की जाएगी, जिससे इस वर्ष की 3 खरब युआन की धन आवंटन योजना पूरी होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एआई प्लस कार्रवाई, शून्य-कार्बन औद्योगिक पार्कों का विकास, ग्रीष्मकालीन बिजली आपूर्ति, और एकीकृत राष्ट्रीय बाजार के निर्माण पर भी चर्चा हुई।

च्यांग यी ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी के त्वरित विकास और प्रारंभिक बाजार परीक्षण के साथ, एआई ने वास्तविक दुनिया के कई परिदृश्यों में जटिल समस्याओं का समाधान करने की क्षमता दिखाई है। इसके माध्यम से लागत में कमी, दक्षता में वृद्धि, और कुल कारक उत्पादकता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान हो रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि चीन की नई रणनीतियाँ वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं। एआई और सुरक्षा क्षमताओं का विकास चीन की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन की 'एआई प्लस' कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से आर्थिक विकास और औद्योगिक दक्षता को बढ़ावा देना है।
क्या एआई चीन की अर्थव्यवस्था में बदलाव ला सकता है?
हां, एआई तकनीकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादकता में वृद्धि संभव है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले