2025 में बुनियादी अनुसंधान में चीन का निवेश ऐतिहासिक स्तर पर: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री

Click to start listening
2025 में बुनियादी अनुसंधान में चीन का निवेश ऐतिहासिक स्तर पर: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री

सारांश

चीन ने 2025 में बुनियादी अनुसंधान में ऐतिहासिक निवेश की घोषणा की है, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जानें इस विषय पर अधिक जानकारी।

Key Takeaways

  • 39 खरब 20 अरब युआन का कुल निवेश अनुसंधान और विकास में हुआ।
  • बुनियादी अनुसंधान में 7.08 प्रतिशत निवेश का अनुपात।
  • चीन का वैश्विक नवाचार सूचकांक में 10वां स्थान
  • 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंजूरी मिली।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी का आम जीवन पर सकारात्मक प्रभाव।

बीजिंग, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 5 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे पूर्णाधिवेशन के दौरान ‘मंत्रियों का गलियारा’ नामक एक महत्वपूर्ण साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर, चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री इन हेछुन ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के संवाददाता के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि पिछले वर्ष चीन में अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) के क्षेत्र में कुल 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश किया गया, जो कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 2.8 प्रतिशत है।

उन्होंने यह भी बताया कि बुनियादी अनुसंधान के क्षेत्र में लगभग 2 खरब 80 अरब युआन का निवेश हुआ, जो कुल आर एंड डी निवेश का 7.08 प्रतिशत है। यह पहली बार है जब बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात 7 प्रतिशत से अधिक हुआ है, जो इस क्षेत्र में एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

इन हेछुन ने आगे कहा कि चीन में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति तेजी से हो रही है। वैश्विक नवाचार सूचकांक में चीन अब 10वें स्थान पर पहुँच चुका है। ओपन सोर्स लार्ज मॉडल के विकास में भी चीन ने एक वैश्विक नेता की भूमिका निभाई है। चिप अनुसंधान के क्षेत्र में भी नई प्रगति हुई है और नवोन्मेषी दवाइयों के विकास में भी उल्लेखनीय गति देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चीन में कुल 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंज़ूरी दी गई। उनके अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों को सशक्त बना रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

NationPress
07/03/2026

Frequently Asked Questions

चीन में अनुसंधान और विकास में कितना निवेश हुआ?
पिछले वर्ष चीन में अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में कुल 39 खरब 20 अरब युआन का निवेश हुआ।
बुनियादी अनुसंधान में निवेश का अनुपात क्या है?
बुनियादी अनुसंधान में लगभग 2 खरब 80 अरब युआन का निवेश हुआ, जो कुल आर एंड डी निवेश का 7.08 प्रतिशत है।
चीन का वैश्विक नवाचार सूचकांक में स्थान क्या है?
चीन अब वैश्विक नवाचार सूचकांक में 10वें स्थान पर पहुँच चुका है।
चीन में कितनी नवोन्मेषी दवाइयों को मंजूरी मिली?
पिछले वर्ष चीन में कुल 76 नवोन्मेषी दवाइयों को मंजूरी दी गई।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी का आम जीवन पर क्या प्रभाव है?
विज्ञान और प्रौद्योगिकी न केवल उद्योगों को सशक्त बना रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Nation Press