क्या चीन में लगातार चार वर्षों से 10 खरब युआन से अधिक जल संरक्षण निर्माण निवेश हो रहा है?
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 7 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। चीनी जल संसाधन मंत्री ली गुओयिंग ने बताया कि 2025 में चीन के जल संरक्षण निर्माण में 12 खरब 84 अरब 80 करोड़ युआन का निवेश पूरा किया जाएगा, यह लगातार चौथे वर्ष जल संरक्षण निर्माण में निवेश 10 खरब युआन से अधिक रहेगा।
5 और 6 जनवरी को आयोजित राष्ट्रीय जल संरक्षण कार्य सम्मेलन में यह जानकारी साझा की गई।
ली गुओयिंग ने बताया कि 2025 तक चीन ने विभिन्न प्रकार की 47,563 जल संरक्षण परियोजनाओं को लागू किया, जिससे 31 लाख 50 हजार रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए।
राष्ट्रीय जल नेटवर्क के निर्माण के साथ-साथ, 2025 में विभिन्न स्तरों के जल संरक्षण विभागों ने बाढ़ और सूखे की आपदा रोकथाम, नदी और झील के पारिस्थितिक पर्यावरण की बहाली और डिजिटल ट्विन जल संरक्षण प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)