2026 एशियाई बैंडमिंटन चैंपियनशिप: चीन ने महिला डबल्स में स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पूर्वी चीन के निंगपो शहर में आयोजित 2026 एशियाई बैंडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों में चीनी खिलाड़ियों शी युछी और वांग चीई ने पुरुष और महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित की। इस इवेंट के महिला डबल्स फाइनल में दो चीनी जोड़ियों ने सफलतापूर्वक अपनी स्थिति बनाते हुए चीन के लिए स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया है।
शी युछी ने पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में 21-9, 21-13 से चीनी थाईपेइ के खिलाड़ी चाओ थ्येनछंग को हराया। फाइनल में उनका सामना भारत के प्रमुख खिलाड़ी आयुष शेट्टी से होगा, जिन्होंने सेमीफाइनल में नंबर एक वरीयता प्राप्त थाई खिलाड़ी कुनलावुत विटिड्सन को मात दी।
महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में वांग चीई ने 2-1 से जापानी प्रतिद्वंद्वी को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। उनका मुकाबला प्रसिद्ध दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी एन से-यंग के साथ होगा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)