18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मलेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो चीनी जोड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मलेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो चीनी जोड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

मलेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के सेमीफाइनल में चीनी जोड़ियां छाईं। मिक्स्ड डबल्स में दो जोड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई, जबकि शी युछी और वांग चियी भी अपने-अपने वर्गों में फाइनल में पहुँच गए हैं। जानिए और क्या हुआ इस चैंपियनशिप में।

मुख्य बातें

मिक्स्ड डबल्स में दो चीनी जोड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई।
शी युछी ने मेन्स सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया।
वांग चियी और ल्यो शेंगशु/थान निंग भी फाइनल में पहुँच गई हैं।
चैंपियनशिप ने बैडमिंटन में चीनी खिलाड़ियों की प्रगति को दर्शाया।

बीजिंग, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। मलेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 के सेमीफाइनल 10 जनवरी को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में संपन्न हुए। मिक्स्ड डबल्स में दो चीनी जोड़ियां फाइनल में पहुँच गई हैं, जिससे चैंपियनशिप और रनर-अप टाइटल पहले ही सुनिश्चित हो चुके हैं। शी युछी मेन्स सिंगल्स के फाइनल में पहुंचे, और वांग चियी तथा ल्यो शेंगशु/थैन निंग विमेन्स सिंगल्स और विमेन्स डबल्स टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में, च्यांग चेनपांग/वेई याशिन ने डेनमार्क की जोड़ी जेस्पर/एमिली को 2-0 से पराजित किया। फाइनल में, उनका मुकाबला अपने साथियों फंग यानचे/हुआंग तोंगफिंग से होगा, जिन्होंने हांगकांग की जोड़ी टैंग चुन मान/त्से यिंग सुएट को 21-14, 21-14 से हराया।

मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में, डिफेंडिंग चैंपियन शी युछी का मुकाबला डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से हुआ। शुरुआत में स्कोर करीबी था, लेकिन शी युछी ने धीरे-धीरे बढ़त बनाई और लगातार अंक बनाए, अंततः अपने प्रतिद्वंद्वी को 46 मिनट में 21-13, 21-14 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विमेन्स सिंगल्स में, वांग चियी ने भारत की पी.वी. सिंधु को 21-16, 21-15 से हराया और फाइनल में उनका मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन, दक्षिण कोरिया की एन से-यंग से होगा।

विमेन्स डबल्स में, ल्यो शेंगशु/थान निंग ने दक्षिण कोरियन जोड़ी जंग ना-यून/ली येओन-वू को 21-8, 21-17 से पराजित किया और फाइनल में उनका मुकाबला एक अन्य दक्षिण कोरियन जोड़ी, बाएक हा-ना/ली सो-ही से होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक स्तर पर बैडमिंटन के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाती है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मलेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप कब हुई?
यह चैंपियनशिप 2026 में आयोजित की गई थी।
मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में कौन-कौन सी जोड़ियां थीं?
च्यांग चेनपांग/वेई याशिन और फंग यानचे/हुआंग तोंगफिंग ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
शी युछी ने किससे मुकाबला किया?
उन्होंने डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से मुकाबला किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले