14 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन की छन यूफेई ने इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन की छन यूफेई ने इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीता?

सारांश

चीन की चन यूफेई ने इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स 2026 में शानदार जीत हासिल की, जब उन्होंने पिचामोन को हराकर महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। जानें इस रोमांचक मुकाबले के बारे में।

मुख्य बातें

चन यूफेई ने 2026 इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स में महिला एकल का खिताब जीता।
उन्होंने थाईलैंड की पिचामोन को 2-0 से हराया।
पहला गेम 23-21 और दूसरा गेम 21-13 से जीता।
यह जीत यूफेई के करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
अन्य वर्गों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

बीजिंग, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। वर्ष 2026 की इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स प्रतियोगिता का फाइनल 25 जनवरी को जकार्ता में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में चीन की शीर्ष खिलाड़ी चन यूफेई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की 19 वर्षीय खिलाड़ी पिचामोन ओपातनिपुथ को 2-0 से पराजित कर महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल के पहले गेम में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंक लगातार बराबरी पर रहे, लेकिन अंत में चन यूफेई ने पिचामोन की गलती का फायदा उठाते हुए 23-21 से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में उन्होंने अपने आक्रामक खेल और सटीक स्मैशों की बदौलत 21-13 से जीत दर्ज कर खिताब हासिल कर लिया।

मैच के बाद चन यूफेई ने कहा कि यह मुकाबला बेहद कठिन था, लेकिन उन्होंने अंत तक धैर्य और दृढ़ता बनाए रखी। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए अत्यंत संतोषजनक उपलब्धि है, क्योंकि मैंने अपने इस अभियान का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिससे मैं बहुत खुश हूं।"

अन्य वर्गों के फाइनल मुकाबलों में, इंडोनेशिया के खिलाड़ी अल्वी फरहान ने थाईलैंड के खिलाड़ी को हराकर पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मलेशियाई खिलाड़ियों ने मिश्रित युगल, पुरुष युगल और महिला युगल, तीनों वर्गों में क्रमशः खिताब अपने नाम किए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह जीत न केवल चन यूफेई के लिए बल्कि चीन के बैडमिंटन खेल के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह दर्शाता है कि चीन के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर कितनी प्रतिस्पर्धा में हैं। हम सभी को इस पर गर्व है।
RashtraPress
14 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स कब हुआ?
इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स 25 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ।
चन यूफेई ने किस खिलाड़ी को हराया?
चन यूफेई ने थाईलैंड की पिचामोन ओपातनिपुथ को हराया।
फाइनल में पहला गेम किसने जीता?
पहला गेम चन यूफेई ने 23-21 से जीता।
बचपन से यूफेई की बैडमिंटन यात्रा कैसी रही?
यूफेई ने अपने करियर की शुरुआत से ही बैडमिंटन में उत्कृष्टता हासिल की है।
महिला एकल का खिताब जीतने के बाद यूफेई ने क्या कहा?
यूफेई ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और वह बहुत खुश हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले