क्या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने वर्षों तक केवल धोखे की राजनीति की? : सीएम रेखा गुप्ता

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने वर्षों तक केवल धोखे की राजनीति की? : सीएम रेखा गुप्ता

सारांश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर झुग्गी बस्तियों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर फरेब की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में झुग्गीवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

मुख्य बातें

झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट है।
भाजपा सरकार ने झुग्गीवासियों के लिए कई बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाया।

नई दिल्ली, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में झुग्गी बस्तियों के विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में उपस्थित लोगों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि आज गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में झुग्गी बस्तियों के विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में आए भाइयों-बहनों और परिवारों के साथ भोजन भी किया और संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सिर्फ झूठ और धोखे की राजनीति की। दिल्ली की झुग्गियों और जेजे कॉलोनियों को केवल वोट बैंक समझा गया। न बुनियादी सुविधाएं मिलीं, न सम्मानजनक जीवन। परिणाम सबके सामने था, बदहाल बस्तियां और उपेक्षित परिवार। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब दिल्ली में भाजपा सरकार बनी, तब पहली बार झुग्गीवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव शुरू हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झुग्गीवासियों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए अलग से 700 करोड़ रुपए का बजट है। पक्का मकान, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, अटल कैंटीन, शिक्षा, सड़क, स्वच्छता और पेयजल जैसी सुविधाएं तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली का हर झुग्गीवासी गरिमापूर्ण जीवन जिए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम इस संकल्प को साकार करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय लोकतंत्र की नींव संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों पर आधारित है। यह पावन अवसर हमारे संविधान निर्माताओं के त्याग और दूरदर्शिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ अपने संवैधानिक दायित्वों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति निष्ठा को स्मरण करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और कर्तव्यों के सजग निर्वहन से ही हम एक सशक्त, समावेशी और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर हो सकते हैं। गणतंत्र दिवस का यह गौरवशाली अवसर हमें हमारे महान संविधान और उसके मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराने की प्रेरणा देता है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें स्मरण कराता है कि भारत की असली शक्ति इसकी विविधता और लोकतांत्रिक एकता में निहित है।

उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा यह महत्वपूर्ण कर्तव्य है कि हम राष्ट्र की अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखें और देश की प्रगति में अपना निरंतर योगदान दें। यह अवसर हमें एक ऐसे समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प देता है, जहां न्याय, स्वतंत्रता और समानता का प्रकाश हर घर तक पहुंचे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें चुनावी लाभ के लिए झुग्गी बस्तियों के मुद्दों को उठाया जा रहा है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण है कि क्या वास्तव में इन योजनाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचेगा जिनके लिए ये बनाई गई हैं।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया?
हाँ, उन्होंने गणतंत्र दिवस पर झुग्गी बस्तियों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
कौन सी पार्टियों पर सीएम ने आरोप लगाया?
सीएम रेखा गुप्ता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर धोखे की राजनीति का आरोप लगाया।
भाजपा सरकार के समय झुग्गीवासियों के लिए क्या किया गया?
भाजपा सरकार ने झुग्गीवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले