27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

'दिल्ली क्राइम' के 7 साल: शेफाली शाह ने साझा की अपनी भावनाएं

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
'दिल्ली क्राइम' के 7 साल: शेफाली शाह ने साझा की अपनी भावनाएं

सारांश

शेफाली शाह ने 'दिल्ली क्राइम' की 7वीं वर्षगांठ पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उनकी यादें और सीरीज की चमक आज भी उन्हें खास महसूस कराती हैं। जानिए उनके अनुभव और किरदार में बदलाव के बारे में।

मुख्य बातें

शेफाली शाह ने अपनी भावनाओं को साझा किया।
'दिल्ली क्राइम' को 7 साल हो गए।
सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
वर्तिका का किरदार विभिन्न तरीकों से विकसित हुआ है।
सीरीज ने महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की है।

मुंबई, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री शेफाली शाह की वेबसीरीज 'दिल्ली क्राइम' को रिलीज हुए 7 साल हो गए हैं। शेफाली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने साझा किया कि वह आज भी उस चमक में डूबी हुई हैं।

शेफाली ने कहा कि इतने वर्षों के बाद भी इस सीरीज की यादें और इसकी चमक उनके लिए विशेष हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दौरान की कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “हमने 'दिल्ली क्राइम' नाम का जो जादू रचा था, उसे 7 साल हो गए हैं और मैं अब भी इसकी चमक में खोई हुई हूं।”

'दिल्ली क्राइम' को दर्शकों और आलोचकों से अपार प्यार और प्रशंसा मिली। शेफाली ने सीरीज में आईपीएस वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया, जो कि सीरीज का सबसे मजबूत और यादगार किरदार बन गया। इस अवसर पर उनकी को-एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने भी सेट से अन्य बीटीएस तस्वीरें साझा की। रसिका ने सीरीज में एसीपी नीति सिंह का किरदार निभाया था।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक ऐसी कहानी के शॉट्स के बीच के पल, जिसे हमने बहुत सहेजकर पेश किया।”

'दिल्ली क्राइम' अब तक तीन सीजन में रिलीज हो चुकी है। शेफाली ने 'दिल्ली क्राइम 3' के रिलीज होने पर बताया कि इस सीजन में वर्तिका के किरदार में बड़ा बदलाव आया है। पहले सीजन में वर्तिका गुस्से और ताकत से काम लेती थी, लेकिन तीसरे में उसने दर्द और गुस्से को भीतर रखकर दया और हमदर्दी से केस सुलझाए।

शेफाली ने कहा, “मैं बहुत डरी हुई थी। यह कहना कि मैं सिर्फ डरी हुई थी, कमबख्ती होगी। मुझे नहीं पता था कि दर्शक इस नए नजरिए को समझ पाएंगे या नहीं। लेकिन रिव्यू पढ़कर मैं खुशी से झूम उठी और आंसू छलक आए।” उन्होंने कहा कि वर्तिका ने हर परिस्थिति में अलग-अलग तरीके से काम किया, कभी ताकत से, कभी हिम्मत से, कभी रौब से, और इस बार दया से।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा को भी प्रोत्साहित किया।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

'दिल्ली क्राइम' की खासियत क्या है?
'दिल्ली क्राइम' एक वास्तविक घटनाओं पर आधारित सीरीज है, जो पुलिस और अपराध की जटिलताओं को दिखाती है।
शेफाली शाह का किरदार क्या है?
शेफाली शाह ने आईपीएस वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया है, जो सीरीज की मुख्य पात्र हैं।
क्या 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा सीजन भी आ रहा है?
हां, 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले