16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

दिल्ली यूनिवर्सिटी में रिसर्च असिस्टेंट सहित 3 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन!

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली यूनिवर्सिटी में रिसर्च असिस्टेंट सहित 3 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन!

सारांश

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने रिसर्च असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवार समय पर आवेदन करें।

मुख्य बातें

दिल्ली यूनिवर्सिटी में 3 पदों पर वैकेंसी आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अप्रैल योग्यता: 55% अंक के साथ पीएचडी/एमफिल सैलरी: 20,000 से 37,000 रुपए प्रति माह ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली, ११ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में अध्ययन के साथ-साथ नौकरी पाना लाखों युवा छात्रों का सपना होता है। यदि आप भी इनमें से एक हैं, तो आपके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने रिसर्च असिस्टेंट समेत कुल ३ पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी का ऐलान किया है।

डीयू द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन ३ पदों पर भर्ती की जा रही है, उनमें रिसर्च असिस्टेंट के ३ और फील्ड इनविजिलेटर का १ पद शामिल है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ८ अप्रैल से शुरू होकर २२ अप्रैल तक चलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से अनुसंधान से संबंधित विषय में या किसी सामाजिक विज्ञान विषय में न्यूनतम ५५ प्रतिशत अंकों के साथ पीएचडी/एमफिल/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित योग्यता, कौशल और अनुभव भी होना अनिवार्य है।

योग्यता के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा, और चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार प्रति माह २०,००० से ३७,००० रुपए तक की सैलरी मिलेगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहाँ, होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस (यदि लागू हो) का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनकी करियर संभावनाओं को भी बढ़ाएगी।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी में वैकेंसी के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2023 है।
रिसर्च असिस्टेंट के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
अभ्यर्थियों के पास अनुसंधान क्षेत्र से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पीएचडी/एमफिल/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/इंटरव्यू/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी कितनी होगी?
चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 20,000 से 37,000 रुपए के बीच सैलरी मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले