दिल्ली यूनिवर्सिटी में टीचिंग फैकल्टी के लिए 91 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
दिल्ली यूनिवर्सिटी में टीचिंग फैकल्टी के लिए 91 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल

सारांश

दिल्ली विश्वविद्यालय ने टीचिंग फैकल्टी के 91 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हुई है और अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। यह एक सुनहरा अवसर है, अवसर का लाभ उठाएं और तुरंत आवेदन करें!

मुख्य बातें

दिल्ली विश्वविद्यालय में 91 टीचिंग फैकल्टी पदों पर भर्ती ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू अधिकतम सैलरी 2,18,200 रुपए प्रति माह आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार भिन्न

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएल)। यदि आप दिल्ली विश्वविद्यालय के टीचिंग फैकल्टी के पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह एक अद्भुत अवसर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 91 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आवेदन पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जमा करें।

डीयू द्वारा मांगे गए 91 पदों में 16 असिस्टेंट प्रोफेसर, 13 एसोसिएट प्रोफेसर, 27 प्रोफेसर और 35 एसोसिएट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद और यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए मास्टर डिग्री के साथ नेट/पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए; एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के लिए पीएचडी की डिग्री और आवश्यक अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अन्य निर्धारित योग्यताएँ भी पूरी करनी होंगी।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो जनरल के लिए 2,000 रुपए, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपए, एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए है। ध्यान दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्वीकृत होगा।

योग्य उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, सेमिनार/प्रस्तुति, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 57,700 से 2,18,200 रुपए प्रति माह के बीच होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर, संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में भी सहायक होगा। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निर्धारित पात्रता मानदंडों के साथ, यह भर्ती एक सकारात्मक कदम है।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली विश्वविद्यालय में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार को दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, वहां से आवेदन फॉर्म भरकर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
कितने पदों के लिए भर्ती की जा रही है?
दिल्ली विश्वविद्यालय में कुल 91 पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल के लिए 2,000 रुपए, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपए, एससी/एसटी के लिए 1,000 रुपए और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 500 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग, सेमिनार, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 दिन पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले