'धुरंधर द रिवेंज' लीक मामले में एफआईआर, टेलीग्राम से हो रही थी अवैध शेयरिंग

Click to start listening
'धुरंधर द रिवेंज' लीक मामले में एफआईआर, टेलीग्राम से हो रही थी अवैध शेयरिंग

सारांश

बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के लीक मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। टेलीग्राम पर अवैध रूप से फिल्म शेयर करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।

Key Takeaways

  • एफआईआर दर्ज, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
  • कॉपीराइट उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • टेलीग्राम पर अवैध शेयरिंग से फिल्म उद्योग को नुकसान।
  • पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
  • 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं।

मुंबई, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के लीक होने की घटना में एक नया मोड़ आया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन के तहत सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

साइबर पुलिस के अनुसार, इस मामले में कॉपीराइट एक्ट की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि कुछ लोगों ने टेलीग्राम पर समूह बनाकर फिल्म को अवैध रूप से साझा किया। ये लोग मांग के अनुसार उपयोगकर्ताओं को फिल्म उपलब्ध करा रहे थे, जिससे फिल्म उद्योग को भारी आर्थिक हानि हुई है। नई फिल्मों के लीक होने से उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है।

साइबर पुलिस ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि टेलीग्राम समूह के संचालक इच्छुक व्यक्तियों से पैसे वसूल कर फिल्म भेज रहे थे। फिल्म देखने के लिए लगभग 50 रुपए तक चार्ज किया जा रहा था। यह पूरी गतिविधि संगठित तरीके से चल रही है, जिससे फिल्म उद्योग को बड़ी आर्थिक हानि हो रही है।

महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब टेलीग्राम समूह चलाने वालों की पहचान करना शुरू कर दिया है। तकनीकी माध्यमों से आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस रैकेट के सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। दर्शकों को फिल्म का पहला भाग भी बेहद पसंद आया था और पार्ट-2 की भी हर जगह सराहना हो रही है।

फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' में रणवीर सिंह और राकेश बेदी की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की भी प्रशंसा की जा रही है। यहां तक कि फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसने इसके कुल कलेक्शन को मजबूत किया है।

Point of View

जो फिल्म उद्योग की आय को प्रभावित कर रहा है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस की तत्परता इस दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक उदाहरण पेश करती है।
NationPress
12/04/2026

Frequently Asked Questions

क्या 'धुरंधर: द रिवेंज' फिल्म लीक हुई है?
'धुरंधर: द रिवेंज' के लीक होने की घटना सामने आई है, जिसमें महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
टेलीग्राम पर फिल्म कैसे शेयर की जा रही थी?
कुछ लोग टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर फिल्म को अवैध रूप से शेयर कर रहे थे, जिसमें पैसे की वसूली भी हो रही थी।
इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है?
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने कॉपीराइट उल्लंघन के तहत एफआईआर दर्ज की है और आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की है।
क्या फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' सफल रही है?
हाँ, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और इसे दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है।
क्या फिल्म का निर्देशन अच्छा है?
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है।
Nation Press