8 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ईपीएफओ में शामिल होने का सुनहरा अवसर, १५३ पदों के लिए आवेदन करें

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ईपीएफओ में शामिल होने का सुनहरा अवसर, १५३ पदों के लिए आवेदन करें

सारांश

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने १५३ पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है, जो नौकरी की तलाश करने वालों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें।

मुख्य बातें

ईपीएफओ ने १५३ पदों की भर्ती की घोषणा की है।
आवेदन प्रक्रिया २३ मार्च से शुरू हुई थी।
आवेदन की अंतिम तिथि १ अप्रैल है।
योग्यता: मैट्रिकुलेशन या समकक्ष।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है।

नई दिल्ली, २४ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में शामिल होने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आपके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। ईपीएफओ ने लोअर डिविजन क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट के लिए कुल १५३ पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जो २३ क्षेत्रों में उपलब्ध है।

ईपीएफओ द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २३ मार्च से आरंभ हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि १ अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता भी होना अनिवार्य है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को १८,००० से ५६,९०० रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन २ मई को निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर, संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर, नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को फॉर्म के साथ अटैच करें और फिर आवेदन को चेक करने के बाद सबमिट कर दें। अंतिम में, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

ईपीएफओ द्वारा जारी पदों के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में भी एक महत्वपूर्ण योगदान होगा।
RashtraPress
8 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ईपीएफओ में नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?
ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें और सभी आवश्यक जानकारियाँ भरें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि १ अप्रैल है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी क्या होगी?
चयनित उम्मीदवारों को १८,००० से ५६,९०० रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।
ऑनलाइन परीक्षा कब होगी?
ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन २ मई को होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले