27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नेहा धूपिया ने फादर्स डे पर अपने पापा और पति को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नेहा धूपिया ने फादर्स डे पर अपने पापा और पति को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी?

सारांश

फादर्स डे पर, नेहा धूपिया ने अपने पिता और पति को भावुकता से याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें साझा कीं, जो उनके परिवार के बंधन को दर्शाती हैं। जानें नेहा के दिल के जज़्बात और उनके परिवार की ख़ुशियों का क्या है!

मुख्य बातें

परिवार का महत्व प्यार और अपनापन इमोशनल पोस्ट फादर्स डे की विशेषता बच्चों का स्नेह

मुंबई, 15 जून (राष्ट्र प्रेस)। फादर्स डे के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने पिता प्रदीप सिंह धूपिया और पति अंगद बेदी को एक अनोखे तरीके से शुभकामनाएं दीं। नेहा ने सोशल मीडिया पर कई प्यारी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में पिता-पुत्री के बीच का गहरा संबंध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। साथ ही, उन्होंने अपने पति अंगद की भी तस्वीरें साझा कीं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटोज में अंगद बच्चों के साथ खेलते और गुणवत्तापूर्ण समय बिताते दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जो एकदम परिवारिक खुशियों का एहसास कराती हैं, इनमें नेहा, अंगद और उनके दोनों बच्चे एक साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भी हैं। एक तस्वीर में नेहा और अंगद बिशन सिंह बेदी के साथ बैठे हैं और कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में बिशन, नेहा के पिता प्रदीप सिंह धूपिया के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। हर एक तस्वीर में प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है।

यह भी जानकारी है कि नेहा के पिता प्रदीप सिंह धूपिया भारतीय नेवी में कार्यरत थे। वहीं अंगद के पिता बिशन सिंह भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उनका लंबी बीमारी के कारण 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए नेहा ने एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे घर की ताकत, प्यार, खुशी और सुकून आपके मजबूत बाहों में है। हम आपको बहुत प्यार करते हैं पापा, मैं आपकी मोहब्बत और साथ के बिना कुछ भी नहीं हूं।"

नेहा ने कैप्शन में न केवल अपने पापा को, बल्कि अपने पति अंगद बेदी को भी एक प्यारा सा फादर्स डे संदेश दिया, जो उनके बच्चों की ओर से था। उन्होंने लिखा, "हम तुम्हें प्यार करते हैं अंगद… तुम 'सबसे अच्छे पापा' हो।"

इस पोस्ट में नेहा ने अपने दिवंगत ससुर को याद करते हुए कहा कि हम आपको हर दिन याद करते हैं, प्यार करते हैं और आपके बारे में सोचते हैं।

नेहा और अंगद के परिवार में उनके दो बच्चे हैं। बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी और बेटे का गुरिक सिंह धूपिया बेदी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भी दर्शाता है कि कैसे एक महिला अपने परिवार के प्रति अपनी भावनाओं को साझा कर सकती है। यह हमें यह याद दिलाता है कि परिवार का महत्व हमेशा सर्वोपरि होता है, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नेहा धूपिया ने फादर्स डे पर किसे याद किया?
नेहा धूपिया ने अपने पिता प्रदीप सिंह धूपिया और पति अंगद बेदी को याद किया।
नेहा ने किस प्लेटफार्म पर तस्वीरें साझा कीं?
नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा कीं।
नेहा के बच्चों के नाम क्या हैं?
नेहा के बच्चों के नाम मेहर धूपिया बेदी और गुरिक सिंह धूपिया बेदी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले