20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मनीष पॉल ने नेहा धूपिया के कमेंट पर मजेदार जवाब दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मनीष पॉल ने नेहा धूपिया के कमेंट पर मजेदार जवाब दिया?

सारांश

मनीष पॉल और नेहा धूपिया के बीच का मजेदार संवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मनीष के 'आ रहा हूं तेरे घर' कमेंट ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। जानें कैसे यह बातचीत लोगों का ध्यान खींच रही है और क्या है इस वायरल वीडियो की खासियत।

मुख्य बातें

मनीष पॉल और नेहा धूपिया के बीच मजेदार संवाद।
'आ रहा हूं तेरे घर' कमेंट ने फैंस का ध्यान खींचा।
वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई।
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का प्रमोशन।
बॉलीवुड के कलाकारों की आपसी दोस्ती और मजाक।

मुंबई, 14 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध अभिनेता मनीष पॉल और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के बीच एक मजेदार संवाद ने सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। असल में, मनीष पॉल के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर नेहा ने प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद मनीष का 'आ रहा हूं तेरे घर' कमेंट उनके फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

रविवार को मनीष पॉल ने अपनी आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के गाने 'बिजुरिया' पर एक मजेदार डांस रील इंस्टाग्राम पर साझा की। इस वीडियो में मनीष पॉल काले पायजामे, काले कैप और हरे शर्ट में नजर आ रहे हैं, जो उन्हें एक कूल और स्टाइलिश लुक दे रहा है।

वीडियो में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी भी हैं, जो स्ट्रिप शर्ट और ग्रे पैंट में दिख रहे हैं। दोनों ने इस गाने के हुक स्टेप्स किए हैं। मनीष और अंगद की केमिस्ट्री और ऊर्जा इतनी जबरदस्त है कि यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं।

इस वीडियो के साथ मनीष पॉल ने एक मजेदार कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अंगद बेदी को प्यार भरे शब्दों में संबोधित किया। उन्होंने लिखा, 'ओह… बेदी साहब ने मजा दिला दिया... लव यू ब्रदर अंगद।'

इस पोस्ट पर अंगद की पत्नी और एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कमेंट में 'गट्स' लिखा, जिस पर मनीष ने जवाब दिया, 'अगली रील तुम्हारे साथ बनाऊंगा। आ रहा हूं मैं तेरे घर।' इससे मनीष और नेहा के वीडियो को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

इस बीच, वरुण धवन ने भी मनीष पॉल के डांस पर मजेदार कमेंट किया। वरुण ने लिखा, 'बेचारे को कितना फोर्स किया है।' मनीष ने इस पर रिप्लाई करते हुए कहा, 'सही कहा... पर तुम मुझे तो जानते हो... गाना तो हिट है।'

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल फिल्म ने मिलकर किया है।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

और यह दर्शकों को भी पसंद आता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मनीष पॉल का क्या नया प्रोजेक्ट है?
मनीष पॉल की नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
नेहा धूपिया ने किस कमेंट पर प्रतिक्रिया दी?
नेहा ने मनीष पॉल के इंस्टाग्राम पोस्ट पर 'गट्स' लिखा था।
इस वीडियो में मनीष पॉल के साथ कौन है?
इस वीडियो में मनीष के साथ बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी भी हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले