12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गाजियाबाद के मुरादनगर में एनकाउंटर में पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गाजियाबाद के मुरादनगर में एनकाउंटर में पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार किया?

सारांश

गाजियाबाद में मुरादनगर के एक एनकाउंटर में घायल इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह बदमाश हाल ही में हुई हत्या में शामिल था और उसके ऊपर 25,000 रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लगी और अब उसका इलाज चल रहा है। जानिए इस घटना के बारे में और क्या-क्या हुआ।

मुख्य बातें

मुरादनगर में मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया।
बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बदमाश पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।
बदमाश ने हत्या में शामिल होने का गुनाह कबूल किया है।
पुलिस ने मुठभेड़ में सक्रियता दिखाई।

गाजियाबाद, 23 जून (राष्ट्र प्रेस)। मुरादनगर क्षेत्र में हाल ही में हुई हत्या में शामिल एक इनामी बदमाश को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। मुठभेड़ के चलते बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक संदिग्ध बदमाश इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में बैरिकेडिंग करते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस चेकिंग पॉइंट की ओर आता दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रोकने के लिए इशारा किया, तो वह तेजी से भागने लगा।

पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया। मुरादनगर एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि जब पुलिस टीम पीछा कर रही थी, तब बदमाश की मोटरसाइकिल एक रास्ते में फिसल गई, जिससे वह गिर पड़ा। गिरते ही आरोपी ने पुलिस पर 315 बोर के तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोली सीधे बदमाश के पैर में लगी और वह घायल हो गया।

सीपी लिपि नगायच के अनुसार, अपराधी अजय उर्फ मोनी मिलक रावली का निवासी है और उसके ऊपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में 18 जून 2025 को मुरादनगर क्षेत्र में हुई हत्या में शामिल होने का गुनाह कबूल किया है। उस पर थाना मुरादनगर में हत्या का एक मुकदमा दर्ज है और अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल होने के कारण बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। सीपी लिपि नगायच ने कहा कि उसका प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है, और आगे की कार्रवाई कर उसे जल्द ही जेल भेजा जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुरादनगर में मुठभेड़ कब हुई?
मुरादनगर में मुठभेड़ 23 जून को हुई।
गिरफ्तार बदमाश का क्या नाम है?
गिरफ्तार बदमाश का नाम अजय उर्फ मोनी है।
बदमाश पर कितना इनाम था?
बदमाश पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बदमाश को किस स्थिति में गिरफ्तार किया?
पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।
बदमाश के पास से क्या सामान बरामद हुआ?
बदमाश के पास से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले