29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गाजियाबाद के तुलसी निकेतन में आग से महिला और 6 वर्षीय बच्ची अचेत अवस्था में मिलीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गाजियाबाद के तुलसी निकेतन में आग से महिला और 6 वर्षीय बच्ची अचेत अवस्था में मिलीं?

सारांश

गाजियाबाद के तुलसी निकेतन में एक फ्लैट में भीषण आग लगने से एक महिला और उसकी 6 वर्षीय बेटी अचेत अवस्था में मिलीं। क्या यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ? जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

गाजियाबाद में आग लगने से एक महिला और उसकी 6 वर्षीय बेटी अचेत अवस्था में मिलीं।
घटना की जानकारी पुलिस को वैशाली कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली।
आग लगने के कारणों की जांच चल रही है, प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट है।
महिला और बच्ची का उपचार जीटीबी अस्पताल में किया जा रहा है।
परिवार हाल ही में इस फ्लैट में आया था।

गाजियाबाद, २५ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बीती रात गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र में स्थित तुलसी निकेतन के एक फ्लैट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी रात करीब २:२५ बजे वैशाली कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही तुलसी निकेतन चौकी प्रभारी फायर टेंडर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर जाकर देखा गया कि फ्लैट नंबर ६१ ए, तुलसी निकेतन का ताला बाहर से बंद था, जबकि अंदर से घना धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि अंदर कौन लोग हैं।

स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस और दमकल कर्मियों ने तुरंत मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य बेहद डरावना था — पूरा मकान धुएं से भरा हुआ था और कमरे में रखा फ्रिज जल रहा था। दमकल कर्मियों ने पंपिंग मशीन की मदद से आग पर काबू पाया और खिड़कियाँ-दरवाज़े खोलकर धुएं को बाहर निकाला गया। जैसे ही कमरे का धुआं कम हुआ, तलाशी लेने पर फर्श पर एक महिला और एक छोटी बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।

दोनों को पड़ोस की महिलाओं की सहायता से बाहर निकाला गया और तुरंत ही पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल मुकुल शर्मा और कांस्टेबल दीपक ने उन्हें जीटीबी हॉस्पिटल, दिल्ली पहुंचाया। जांच में पता चला कि घायल महिला का नाम सब्बी परवीन उर्फ पिंकी (३० वर्ष) है, जो मो. जाकिर की पत्नी हैं। उनकी बेटी साइना परवीन (६ वर्ष) भी आग की चपेट में आई। परिजनों के अनुसार, यह परिवार दो दिन पहले ही इस फ्लैट में किराए पर आया था।

मो. जाकिर पेशे से ऑटो चालक हैं और मूल रूप से बुलंदशहर के निवासी हैं, जबकि सब्बी परवीन बिहार के किशनगंज की स्थानीय हैं। फिलहाल दोनों का उपचार दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकती है। फायर विभाग और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या महिला और बच्ची की हालत ठीक है?
महिला और बच्ची का उपचार दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।
क्या परिवार हाल ही में इस फ्लैट में आया था?
हाँ, परिवार दो दिन पहले ही इस फ्लैट में किराए पर शिफ्ट हुआ था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले