22 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

'काम के नहीं ये दोस्त' – गुलशन देवैया ने 'कांतारा: चैप्टर 1' के सेट से साझा किया बीटीएस फोटो

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
'काम के नहीं ये दोस्त' – गुलशन देवैया ने 'कांतारा: चैप्टर 1' के सेट से साझा किया बीटीएस फोटो

सारांश

गुलशन देवैया ने अपनी नई फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के सेट से एक मजेदार बीटीएस तस्वीर साझा की है। इस फोटो में कलाकारों के बीच की दोस्ती और मस्ती की झलक देखने को मिलती है। जानें इस फिल्म और गुलशन के करियर के बारे में और भी रोचक बातें।

मुख्य बातें

गुलशन देवैया की बीटीएस तस्वीर 'कांतारा: चैप्टर 1' का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है फिल्म में चार किरदार निभा रहे हैं ऋषभ गुलशन देवैया की पहचान और अभिनय की बातें ओटीटी शो 'परफेक्ट फैमिली' में भी काम किया

मुंबई, 10 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के कलाकार अक्सर अपने फैंस के साथ फिल्म सेट की विशेष झलकियां साझा करते रहते हैं। ये बिहाइंड-द-सीन (बीटीएस) पल न केवल फिल्म की मेहनत को दर्शाते हैं, बल्कि कलाकारों के बीच की गहरी दोस्ती और मस्ती भरे रिश्तों की भी झलक पेश करते हैं। इसी सिलसिले में, शुक्रवार को अभिनेता गुलशन देवैया ने अपनी आगामी फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' के सेट से एक मजेदार तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।

तस्वीर में, गुलशन अपने सह-कलाकारों के साथ पानी में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों के कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं और कैमरे के सामने पोज देते हुए दिख रहे हैं।

गुलशन ने इस फोटो के साथ एक छोटा लेकिन मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा, 'काम के नहीं ये दोस्त! 'कांतारा: चैप्टर 1' से कट किए गए सीन का बीटीएस पल।'

फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' एक महाकाव्य और एक्शन से भरपूर ड्रामा है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया है। खास बात यह है कि ऋषभ इस फिल्म में चार महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, जिनमें बर्मे, मयकारा, अन्नप्पा और काडुबेट्टू शिवा शामिल हैं। फिल्म की कहानी पहले आई 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जो परंपरा, आस्था और पुराने संघर्षों को गहराई से प्रस्तुत करती है।

इस फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

गुलशन देवैया के करियर की बात करें, तो वे उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनायी है। वे 'शैतान', 'हेट स्टोरी' और 'हंटर' जैसी फिल्मों में अपने अद्भुत अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने कई प्रसिद्ध वेब सीरीज में भी काम किया है, जैसे 'अफसोस', 'दुरंगा', 'दहाड़', 'गन्स एंड गुलाब' और 'बैड कॉप्स'। हर प्रोजेक्ट में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है।

हाल ही में, वे ओटीटी शो 'परफेक्ट फैमिली' में नजर आए, जिसे पंकज त्रिपाठी ने प्रोड्यूस किया है। इस शो में नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा और गिरिजा ओक जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दर्शकों को कलाकारों के असली चेहरे से भी परिचित कराता है।
RashtraPress
22 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' किसने निर्देशित की है?
'कांतारा: चैप्टर 1' को ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया है।
गुलशन देवैया की कौन-कौन सी चर्चित फिल्में हैं?
गुलशन देवैया की चर्चित फिल्मों में 'शैतान', 'हेट स्टोरी', और 'हंटर' शामिल हैं।
क्या 'कांतारा: चैप्टर 1' का कोई प्रीक्वल है?
हाँ, 'कांतारा: चैप्टर 1' पहले आई फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है।
गुलशन देवैया ने हाल ही में किस ओटीटी शो में काम किया?
गुलशन देवैया ने हाल ही में ओटीटी शो 'परफेक्ट फैमिली' में काम किया है।
फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' में अन्य मुख्य कलाकार कौन हैं?
इस फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले