21 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'कांतारा चैप्टर 1' में गुलशन देवैया की एंट्री हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'कांतारा चैप्टर 1' में गुलशन देवैया की एंट्री हुई?

सारांश

साउथ के स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' में गुलशन देवैया का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। इस खबर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

मुख्य बातें

फिल्म में गुलशन देवैया की एंट्री हुई है।
कांतारा चैप्टर 1 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
गुलशन देवैया कुलशेखर का किरदार निभाएंगे।
फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी किया गया।
यह फिल्म कदंब वंश के शासनकाल पर आधारित है।

मुंबई, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। साउथ के अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने बी-टाउन में काफी चर्चा बटोरी है। इस फिल्म को और अधिक रोचक बनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक और महत्वपूर्ण खबर साझा की है।

इस फिल्म में गुलशन देवैया की एंट्री हो गई है। उनके किरदार और फर्स्ट लुक का भी पता चला है।

बॉलीवुड अभिनेता गुलशन देवैया इस फिल्म में कुलशेखर का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने इस किरदार का फर्स्ट लुक आज इंस्टाग्राम पर साझा किया। उन्होंने लिखा, "पेश है कांतारा चैप्टर 1 की दुनिया से 'कुलशेखर,' जिसे निभाएंगे गुलशन देवैया।"

इस नए पोस्टर में गुलशन किसी राजा की तरह बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह फिल्म में किसी राजा का रोल अदा करेंगे। उनका यह लुक ऋषभ शेट्टी की फिल्म और उनके प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की 2022 की सफल फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे समीक्षकों से सराहा गया था। फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने डबल रोल किया था, जबकि सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

कहानी एक कंबाला चैंपियन और एक ईमानदार वन अधिकारी के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने सराहा है। सुपरस्टार रजनीकांत ने इसे 'मास्टरपीस' बताते हुए तारीफ की थी।

फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' कदंब वंश के शासनकाल पर आधारित है। इसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि विजय किरगंडुर इसके निर्माता हैं। फिल्म में ऋषभ और जयराम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी और इसका फर्स्ट लुक और टीजर 27 नवंबर को रिलीज होगा।

यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह फिल्म दर्शकों के लिए एक नई दिशा प्रस्तुत करती है।
RashtraPress
21 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांतारा चैप्टर 1 कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
गुलशन देवैया इस फिल्म में किस किरदार को निभा रहे हैं?
गुलशन देवैया इस फिल्म में कुलशेखर का किरदार निभा रहे हैं।
कांतारा चैप्टर 1 का प्रीक्वल कब रिलीज हुआ था?
कांतारा चैप्टर 1, 2022 की फिल्म कांतारा का प्रीक्वल है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले