क्या मॉडल शीतल हत्याकांड में बॉयफ्रेंड सुनील कातिल है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मॉडल शीतल हत्याकांड में बॉयफ्रेंड सुनील कातिल है?

सारांश

हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ शालू चौधरी के हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानिए कैसे उसके बॉयफ्रेंड सुनील ने उसकी हत्या की और इस वारदात को छुपाने के लिए नहर में कार फेंकी। इस मामले में और क्या कुछ नया सामने आया है?

मुख्य बातें

शीतल की हत्या का कारण झगड़ा था।
आरोपी सुनील ने चाकू पुलिस ने खुलासा किया कि सुनील ने कार को नहर में गिराया।
घटना को छुपाने की कोशिश की गई थी।
आरोपी और शीतल के बीच चार साल का संबंध था।

पानीपत, 17 जून (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा की मॉडल शीतल उर्फ शालू चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड सुनील ने चाकू से उसकी हत्या की और अपने गुनाह को छुपाने के लिए उसने अपनी कार को नहर में गिरा दिया।

पुलिस अधिकारी सतीश कुमार ने मंगलवार को बताया कि शीतल की बहन ने रविवार को पानीपत के मतलौड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शीतल की तलाश शुरू की और सोमवार को खरखोदा स्थित रिलायंस नहर में एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान शीतल के रूप में हुई।

उन्होंने कहा, "शीतल के परिवार ने बताया कि वह सुनील नाम के लड़के के साथ गई थी। सुनील की कार को नहर से बरामद किया गया और वो खुद तैरकर नहर से बाहर निकल आया। पुलिस को शव मिला तो उस पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका हुई। इस आधार पर पुलिस ने सुनील को अस्पताल से गिरफ्तार किया और उसने घटना का खुलासा किया।"

पुलिस अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शीतल का कोई शूट था और जब वे दोनों वापस लौट रहे थे, तो शीतल किसी और लड़के से बात करने लगी थी, जिससे उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोपी ने पहले से गाड़ी में चाकू रखा था और मौके का फायदा उठाकर शीतल की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने घटना को छुपाने के लिए कार को नहर में गिरा दिया। आरोपी को तैरना अच्छी तरह आता था और उसने शीतल पर करीब छह से सात वार किए थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी और शीतल एक-दूसरे को पिछले चार साल से जानते थे। शीतल ने अपने बचाव के लिए हाथ-पैर भी मारे थे, जिससे सुनील को भी चाकू लगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शीतल की हत्या का कारण क्या था?
शीतल की हत्या का कारण उसके बॉयफ्रेंड सुनील के साथ झगड़ा था।
सुनील ने शीतल की हत्या कैसे की?
सुनील ने चाकू से शीतल पर हमला किया।
पुलिस ने सुनील को कब गिरफ्तार किया?
पुलिस ने सुनील को अस्पताल से गिरफ्तार किया।
क्या सुनील ने अपनी गुनाह को छुपाने की कोशिश की?
हाँ, उसने अपनी गुनाह को छुपाने के लिए कार को नहर में गिरा दिया।
इस मामले में शीतल के परिवार की प्रतिक्रिया क्या थी?
शीतल के परिवार ने सुनील पर हत्या का आरोप लगाया।
राष्ट्र प्रेस