क्या हरियाणा की मॉडल शीतल का शव नहर में मिला?

Click to start listening
क्या हरियाणा की मॉडल शीतल का शव नहर में मिला?

सारांश

हरियाणा के सोनीपत में एक मॉडल शीतल का शव नहर में मिलने से सन्नाटा छा गया है। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शव की खोज शुरू हुई थी। पुलिस अब हत्या की संभावनाओं पर जांच कर रही है। क्या यह एक साजिश है?

Key Takeaways

  • हरियाणा में मॉडल शीतल का शव नहर में मिला है।
  • गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद शव की खोज शुरू की गई थी।
  • पुलिस हत्या की संभावनाओं की जांच कर रही है।
  • शीतल की बहन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
  • शीतल और संभावित आरोपी के बीच संबंध थे।

सोनीपत, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। हरियाणा के सोनीपत में उस समय हड़कंप मच गया, जब खांडा गाँव के पास रिलायंस नहर से एक युवती का शव बरामद किया गया। इस युवती की पहचान पानीपत की निवासी शीतल के रूप में हुई है, जो हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडल के तौर पर काम कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, पानीपत के खलीला माजरा से संबंधित शीतल की बहन ने रविवार को पानीपत के मतलौड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने शीतल की खोज शुरू की। इसी दौरान पुलिस को रिलायंस नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने सोनीपत के खरखोदा थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस नहर से युवती का शव बरामद किया।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया, "रविवार को हमारे थाने में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट आई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। अब लड़की का शव मिला है। उसी रात एक कार नहर में गिर गई थी। यह गाड़ी इसराना के सुनील नाम के लड़के की थी। इसे एक लड़का चला रहा था और वह तैरकर भागने में सफल रहा। अब यह स्पष्ट हो गया है कि लड़की भी उसी कार में थी और लड़का उसे अपने साथ ले गया था। ऐसा हो सकता है कि उसी लड़के ने उसकी हत्या की हो।"

उन्होंने कहा, "लड़की के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और इसलिए हत्या की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।"

एसीपी अजीत सिंह ने यह भी बताया, "इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जल्द ही लड़के को भी गिरफ्तार किया जाएगा। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की और लड़का दोनों रिश्ते

बता दें कि शीतल पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। शीतल के गले पर तेज धार हथियार के निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Point of View

NationPress
08/02/2026

Frequently Asked Questions

शीतल का शव कहां मिला?
शीतल का शव सोनीपत के खांडा गाँव के पास रिलायंस नहर में मिला।
शीतल की गुमशुदगी की शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
शीतल की बहन ने पानीपत के मतलौड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
क्या शव पर चोटों के निशान मिले?
हां, शव पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है?
पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।
शीतल किस इंडस्ट्री में काम करती थी?
शीतल हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडल के रूप में काम करती थी।
Nation Press