क्या ये ड्रग्स का मामला है या तेल का? कमला हैरिस का ट्रंप पर गुस्सा वेनेजुएला मामले में

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ये ड्रग्स का मामला है या तेल का? कमला हैरिस का ट्रंप पर गुस्सा वेनेजुएला मामले में

सारांश

कमला हैरिस ने वेनेजुएला में ट्रंप के हालिया सैन्य कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इसे तेल और राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित कदम बताया है, जो क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर सकता है। क्या यह अमेरिका की प्राथमिकताओं को खतरे में डालने वाला कदम है?

मुख्य बातें

कमला हैरिस ने ट्रंप की कार्रवाई की आलोचना की है।
मादुरो की गिरफ्तारी नार्को-टेररिज्म के आरोप में हुई।
अमेरिकी लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

नई दिल्ली/वाशिंगटन, 4 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। अमेरिका ने वेनेजुएला पर एक घातक हमला किया है जिसके फलस्वरूप राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमेरिकी बल मादुरो को न्यूयॉर्क ले जा रहे हैं, जहां उनके खिलाफ आपराधिक मामले चलाए जाएंगे।

इस कार्रवाई पर अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी आलोचना की है। हैरिस ने ट्रंप के इस कदम को गैरकानूनी, खतरनाक और राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने चेतावनी दी कि इस कदम से क्षेत्र में अस्थिरता का खतरा है और यह अमेरिकी नागरिकों की जान और संसाधनों को भी खतरे में डाल सकता है।

कमला हैरिस ने कहा, "वेनेजुएला में ट्रंप के कार्यों से अमेरिका सुरक्षित, मजबूत या सस्ता नहीं बनता है। मादुरो एक तानाशाह है, लेकिन यह कदम फिर भी गैर-कानूनी और मूर्खतापूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "इस तरह के कार्यों के लिए आम जनता का समर्थन कम है। अमेरिकी लोग यह नहीं चाहते हैं और झूठ से थक चुके हैं।" हैरिस ने जोर दिया कि इस ऑपरेशन के पीछे की वजह को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया, "यह ड्रग्स या लोकतंत्र के बारे में नहीं है। यह तेल और ट्रंप की दबंगई का मामला है। यदि उन्हें इनमें से किसी की भी चिंता होती, तो वे दोषी ड्रग ट्रैफिकर को माफ नहीं करते और वेनेजुएला के सही विपक्ष को नजरअंदाज नहीं करते।"

हैरिस ने लंबे समय के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी कि राष्ट्रपति सैनिकों को खतरे में डाल रहे हैं, अरबों खर्च कर रहे हैं, और एक क्षेत्र को अस्थिर कर रहे हैं, जिससे अमेरिका को कोई लाभ नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "अमेरिका को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो कामकाजी परिवारों के लिए खर्च कम करने, कानून का पालन करने, गठबंधनों को मजबूत करने और सबसे महत्वपूर्ण, अमेरिकी लोगों को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित करे।"

ज्ञात रहे कि शनिवार को एक ऑपरेशन में अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने वेनेजुएला के एक आर्मी बेस पर हमला किया और मादुरो को उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के साथ गिरफ्तार किया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, दोनों को एक युद्धपोत पर बैठाकर न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ नार्को-टेररिज्म के आरोप दाखिल किए गए हैं।

वकीलों का आरोप है कि मादुरो ने दो दशकों से अधिक समय तक सरकारी शक्तियों का उपयोग करके अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन भेजी। उन पर नार्को-टेररिज्म, कोकीन इम्पोर्ट करने की साजिश और हथियारों से संबंधित अपराधों के आरोप लगाए गए हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि अमेरिका की कार्रवाई ने न केवल वेनेजुएला की राजनीति को प्रभावित किया है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता भी ला सकती है। हमें यह समझना होगा कि युद्ध और सैन्य हस्तक्षेप के परिणाम दूरगामी हो सकते हैं।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कमला हैरिस ने ट्रंप पर क्या आरोप लगाया?
कमला हैरिस ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि उनकी कार्रवाई गैरकानूनी , खतरनाक और राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित है।
वेनेजुएला में मादुरो को क्यों गिरफ्तार किया गया?
मादुरो को अमेरिका द्वारा नार्को-टेररिज्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
क्या यह अमेरिका के लिए फायदेमंद होगा?
कमला हैरिस का मानना है कि यह कदम अमेरिका के लिए अस्थिरता और खतरे का कारण बन सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले