27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईजीएम में सुपरवाइजर और अन्य पदों के लिए भर्ती, 28 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईजीएम में सुपरवाइजर और अन्य पदों के लिए भर्ती, 28 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

सारांश

कोलकाता, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत सरकार के टकसाल आईजीएम ने मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में सुपरवाइजर समेत 94 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी।

मुख्य बातें

आईजीएम में कुल 94 पदों के लिए भर्ती।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क 600 रुपए और 200 रुपए है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

कोलकाता, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत सरकार टकसाल (आईजीएम), जो सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) की एक शाखा है, ने मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में सुपरवाइजर, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट सहित कुल 94 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

इन 94 पदों में सुपरवाइजर (टीओ धातु विज्ञान), इंग्रेवर (मूर्तिकला/धातु कार्य), जूनियर हिंदी टाइपिस्ट, लेबोरेटरी असिस्टेंट, जूनियर तकनीशियन (बढ़ईगीरी) और जूनियर तकनीशियन (सुनार) के 1-1 पद; सुपरवाइजर (परख), सुपरवाइजर (टीओ इलेक्ट्रिकल), जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) और जूनियर तकनीशियन (मेल्टर) के 2-2 पद; सुपरवाइजर (टीओ मैकेनिकल) और जूनियर तकनीशियन (अटेंडेंट ऑपरेटर - केमिकल प्लांट) के 3-3 पद; जूनियर बुलियन असिस्टेंट के 5 पद; जूनियर तकनीशियन (टर्नर) के 9 पद; जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 13 पद; और जूनियर तकनीशियन (फिटर) के 47 पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की योजना बना रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना चाहिए।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित पात्रता और कार्य अनुभव होना चाहिए।

योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 18,780 से 95,910 रुपए प्रति महीने की सैलरी मिलेगी।

आवेदन करते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 200 रुपए है। एक्स-सर्विसमैन को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारत सरकार टकसाल (आईजीएम) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और मांगी गई सभी जानकारियाँ भरें। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर फॉर्म चेक कर सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर मिल सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईजीएम में नौकरी के लिए आवेदन कब से शुरू होगा?
आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 600 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 200 रुपए है।
उम्र की सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 30 वर्ष के बीच है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले