16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईआईटी गुवाहाटी ने ३ पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: प्रोजेक्ट तकनीशियन और सीनियर रिसर्च फेलोशिप

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआईटी गुवाहाटी ने ३ पदों के लिए भर्ती की घोषणा की: प्रोजेक्ट तकनीशियन और सीनियर रिसर्च फेलोशिप

सारांश

आईआईटी गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट तकनीशियन समेत तीन पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। योग्यता और विवरण जानने के लिए पढ़ें।

मुख्य बातें

आईआईटी गुवाहाटी ने 3 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
योग्यता और अनुभव की जानकारी जरूरी है।
इंटरव्यू का आयोजन 13 अप्रैल को होगा।
सैलरी 15,000 से 42,000 रुपए प्रति माह होगी।

दिसपुर, ६ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में कार्य करना अनेक युवाओं का सपना होता है। यदि आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ने प्रोजेक्ट तकनीशियन समेत कुल ३ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।

आईआईटी गुवाहाटी ने जिन तीन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें सीनियर रिसर्च फेलोशिप (एसआरएप-डायरेक्ट) का १ और प्रोजेक्ट तकनीशियन के २ पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि १० अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने का विचार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करें।

आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एसआरएप-डायरेक्ट पद के लिए बेसिक साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएट या प्रोफेशनल कोर्स में ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट होना चाहिए और उन्हें राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा सीएसआईआर-यूजीसी नेट, जिसमें व्याख्याता (सहायक प्रोफेसरशिप) और गेट शामिल हैं, पास करना आवश्यक है।

वहीं, प्रोजेक्ट तकनीशियन पद के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ ३ वर्ष का अनुभव, इंजीनियरिंग/डिजाइन में डिप्लोमा या बीएससी/बीए के साथ ३ वर्ष का कंप्यूटर अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही, दोनों ही पद के लिए अन्य निर्धारित पात्रता, कौशल और अनुभव होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार १५,००० से ४२,००० रुपए प्रति माह होगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू का आयोजन ऑफलाइन मोड में सोमवार, १३ अप्रैल को शाम ४.०० बजे 'इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभाग, आईआईटी गुवाहाटी' पते पर किया जाएगा। इसलिए जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय पर स्थल पर पहुंचने की सलाह दी जाती है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही आकार में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। यह कदम न केवल युवा प्रतिभाओं को आकर्षित करेगा, बल्कि संस्थान की अनुसंधान गतिविधियों में भी वृद्धि करेगा।
RashtraPress
16 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईटी गुवाहाटी में भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके आवेदन करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
प्रोजेक्ट तकनीशियन पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
उम्मीदवार के पास आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 दिन पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले