25 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईआईटी गुवाहाटी में सिस्टम इंजीनियर और अन्य पदों के लिए भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआईटी गुवाहाटी में सिस्टम इंजीनियर और अन्य पदों के लिए भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

सारांश

आईआईटी गुवाहाटी ने सिस्टम इंजीनियर सहित 3 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।

मुख्य बातें

पदों की संख्या: 3 आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल सैलरी: 27,000 रुपए प्रति माह चयन प्रक्रिया: मेरिट और इंटरव्यू योग्यता: संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री

दिसपुर, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी ने सिस्टम इंजीनियर सहित कुल 3 खाली पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन 3 पदों में से ऑडियो विजुअल कंटेंट डेवलपर के 2 पद और सिस्टम इंजीनियर का 1 पद शामिल है।

आईआईटी गुवाहाटी ने इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

ऑडियो विजुअल कंटेंट डेवलपर पद के लिए आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से वीडियोग्राफी/एडिटिंग में आईटीआई सर्टिफिकेट या वीडियोग्राफी/एडिटिंग/मास कम्युनिकेशन में 3 वर्षीय डिप्लोमा/ग्रेजुएशन डिग्री या ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ वीडियोग्राफी/एडिटिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा या मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

जबकि, सिस्टम इंजीनियर पद के लिए आवेदकों के पास सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान में 3 वर्षीय डिप्लोमा या सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर अनुप्रयोग/कंप्यूटर विज्ञान/बीसीए में ग्रेजुएशन की डिग्री या एमसीए/कंप्यूटर एप्लीकेशन/सूचना प्रौद्योगिकी/कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी अनिवार्य है। दोनों पदों के लिए अन्य आवश्यक पात्रता, स्किल और अनुभव होना भी जरूरी है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 27,000 रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। आवश्यक जानकारियों को दर्ज करने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म की जानकारी सही से चेक कर सबमिट कर दें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वेतन और अन्य लाभ भी आकर्षक हैं। युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।
RashtraPress
25 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआईटी गुवाहाटी में भर्ती के लिए आवेदन कब तक हैं?
आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
सिस्टम इंजीनियर पद के लिए क्या योग्यता चाहिए?
सिस्टम इंजीनियर पद के लिए सूचना प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 27,000 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले