इंडिगो ने दिल्ली से कोलंबो के लिए नई सीधी उड़ानों की शुरुआत की, हर हफ्ते 6 उड़ानें

Click to start listening
इंडिगो ने दिल्ली से कोलंबो के लिए नई सीधी उड़ानों की शुरुआत की, हर हफ्ते 6 उड़ानें

सारांश

इंडिगो एयरलाइन ने दिल्ली और कोलंबो के बीच नई सीधी उड़ानों की घोषणा की है। यह सेवा 29 मार्च से शुरू होगी, जिसमें हर हफ्ते 6 उड़ानें होंगी। यह यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी।

Key Takeaways

  • इंडिगो ने दिल्ली और कोलंबो के बीच नई सीधी उड़ानों की घोषणा की है।
  • यह सेवा 29 मार्च से शुरू होगी।
  • हर हफ्ते 6 उड़ानें संचालित होंगी।
  • यात्री अपनी यात्रा की योजना आधिकारिक वेबसाइट से बना सकते हैं।
  • उड़ान के लिए ए320 विमान का उपयोग किया जाएगा।

नई दिल्ली, 27 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारत की अग्रणी एयरलाइन इंडिगो ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में एक नई कड़ी जोड़ते हुए दिल्ली और कोलंबो के बीच सीधी उड़ानों की शुरुआत की घोषणा की है। यह नई सेवा 29 मार्च से शुरू होने जा रही है, जिसके अंतर्गत एयरलाइन इस मार्ग पर हर सप्ताह 6 उड़ानें संचालित करेगी।

एयरलाइन के अनुसार, इस रूट पर ए320 विमान का उपयोग किया जाएगा, जो यात्रियों को एक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। यह नई कनेक्टिविटी भारत और श्रीलंका के बीच व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगी।

भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध सदियों से मजबूत रहे हैं। इस नई सेवा के जरिए दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही अधिक आसान होगी और आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ेंगी।

इंडिगो पहले से ही भारत के पांच प्रमुख शहरों (मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और अब दिल्ली) से कोलंबो के लिए कुल 55 से अधिक साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है। इसके अलावा, एयरलाइन चेन्नई और तिरुचिरापल्ली से जाफना के लिए भी हर हफ्ते 10 उड़ानें चलाती है। इससे श्रीलंका में इंडिगो की उपस्थिति और भी मजबूत हो रही है।

यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के माध्यम से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं और टिकट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही, वे पहले से ही खाने-पीने की चीजें, जिसमें बेवरेज भी शामिल हैं, बुक कर सकते हैं।

यात्री अपनी पसंद के अनुसार 'अपफ्रंट' और 'फ्लेक्सी' जैसे विकल्प चुन सकते हैं, जिनमें बेहतर सीट, मुफ्त स्नैक्स और आसान कैंसिलेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

नई उड़ानों का शेड्यूल भी जारी किया गया है। दिल्ली से कोलंबो जाने वाली उड़ान (6ई 1169) सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को शाम 6:40 बजे उड़ान भरेगी और रात 10:20 बजे कोलंबो पहुंचेगी। वहीं, कोलंबो से दिल्ली लौटने वाली उड़ान (6ई 1170) उन्हीं दिनों रात 11:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 2:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Point of View

NationPress
28/03/2026

Frequently Asked Questions

इंडिगो की नई उड़ानें कब शुरू होंगी?
इंडिगो की नई उड़ानें 29 मार्च से शुरू होंगी।
दिल्ली से कोलंबो के बीच कितनी उड़ानें होंगी?
दिल्ली से कोलंबो के बीच हर हफ्ते 6 उड़ानें होंगी।
यात्री टिकट कैसे बुक कर सकते हैं?
यात्री इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
उड़ान का समय क्या है?
दिल्ली से कोलंबो जाने वाली उड़ान शाम 6:40 बजे उड़ान भरेगी और रात 10:20 बजे पहुंचेगी।
क्या यात्रियों को खाने-पीने की चीजें बुक करने की सुविधा मिलेगी?
जी हां, यात्री पहले से ही खाने-पीने की चीजें बुक कर सकते हैं।
Nation Press