16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए एयरस्पेस क्लियर किया? यह भारत की जीत है: तरुण चुघ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए एयरस्पेस क्लियर किया? यह भारत की जीत है: तरुण चुघ

सारांश

भारत ने 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। ईरान का एयरस्पेस खुलना भारत की विदेश नीति की बड़ी जीत है। जानिए इस ऑपरेशन के बारे में।

मुख्य बातें

ऑपरेशन सिंधु के तहत 500 से अधिक नागरिकों की वापसी हुई है।
ईरान ने युद्ध के बीच अपना एयरस्पेस खोला।
यह भारत की विदेश नीति की एक बड़ी जीत है।
PM मोदी की सरकार की 'भारत पहले' नीति का प्रमाण है।
युद्धग्रस्त क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

नई दिल्ली, 21 जून (राष्ट्र प्रेस)। युद्धग्रस्त ईरान से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ चलाया है। अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिकों की घर वापसी हो चुकी है। इस ऑपरेशन में सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि शुक्रवार की रात युद्ध के बीच ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए अपना एयरस्पेस खोला। भारतीय जनता पार्टी इसे एक बड़ी जीत बता रही है।

भाजपा नेता तरुण चुघ ने न्यूज एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "ईरान की तरफ से भारतीय नागरिकों के लिए एयरस्पेस क्लियर करना, यह भारत की जीत है। चलते युद्ध के बीच में ईरान जैसे संघर्षरत देश का एयरस्पेस खुलना, भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक विश्वसनीयता की जीत है।"

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक संगठनों में भी अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को पहली प्राथमिकता देता है। ऑपरेशन सिंधु सिर्फ भारतीय छात्रों की घर वापसी नहीं है, बल्कि पीएम मोदी की सरकार के "भारत पहले और भारतीय सबसे पहले" दृष्टिकोण का जीवित प्रमाण है।

तरुण चुघ ने कहा कि इसके पहले चाहे रूस-यूक्रेन युद्ध हो, मिडिल ईस्ट का संघर्ष हो या प्राकृतिक आपदा हो, पीएम मोदी ने अपने देश के नागरिकों की सुरक्षा की वचनबद्धता को हर स्थिति में दोहराया है।

ईरान और इजरायल के बीच लड़ाई को लगभग 10 दिन हो चुके हैं। दिनों दिन संघर्ष एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भारत के लिए अपने नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी प्राथमिकता बन चुकी है।

ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत ने ईरान से अब तक सैकड़ों नागरिकों को निकाला है। शुक्रवार देर रात दो बैच में 407 भारतीयों की वापसी हुई। तीसरी उड़ान जब ईरान से दिल्ली पहुंची, उसमें जम्मू-कश्मीर के 190 लोगों समेत लगभग कुल 290 नागरिक शामिल थे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय झंडे लिए इन यात्रियों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने भारत सरकार का दिल से आभार व्यक्त किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि भारत ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है। ईरान का एयरस्पेस खोलना, एक सशक्त विदेश नीति का प्रमाण है। हमारे नागरिकों की सुरक्षित वापसी ने यह साबित कर दिया है कि इस सरकार की प्राथमिकता हमेशा भारत और उसके नागरिकों की सुरक्षा रही है।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑपरेशन सिंधु क्या है?
ऑपरेशन सिंधु भारत सरकार द्वारा ईरान से अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए चलाया गया एक अभियान है।
कितने भारतीय नागरिकों की वापसी हुई है?
अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिकों की वापसी हो चुकी है।
ईरान का एयरस्पेस क्यों खोला गया?
ईरान ने युद्ध के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए एयरस्पेस खोला।
इस ऑपरेशन का महत्व क्या है?
यह ऑपरेशन भारत की विदेश नीति और कूटनीतिक विश्वसनीयता की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
भारत कैसे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है?
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले