27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ईरानी मिसाइल हमले के बावजूद इजरायल का शेयर बाजार 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर बना रहेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ईरानी मिसाइल हमले के बावजूद इजरायल का शेयर बाजार 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर बना रहेगा?

सारांश

ईरान के मिसाइल हमले के बावजूद इजरायल के शेयर बाजार ने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को छू लिया है। यह स्थिति निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। क्या यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहेगी? जानिए इजरायल-ईरान संघर्ष का बाजार पर असर।

मुख्य बातें

ईरान का मिसाइल हमला तेल-अवीव के शेयर बाजार पर प्रभाव नहीं डाल सका।
तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज का ऑल शेयर इंडेक्स 2,574 पर है।
इजरायली निवेशक अभी भी अपने बाजार पर विश्वास रखते हैं।
ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष के बावजूद बाजार में तेजी बनी हुई है।
इजरायल के प्रधानमंत्री ने ईरान को चेतावनी दी है।

नई दिल्ली, 19 जून (राष्ट्र प्रेस)। ईरान द्वारा स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग पर किए गए मिसाइल हमले के बावजूद, तेल-अवीव का शेयर बाजार गुरुवार को 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है, जो यह दर्शाता है कि इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच निवेशकों का विश्वास घरेलू शेयर बाजार में बना हुआ है।

इजरायल की स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुबह ईरान द्वारा इजरायल पर 25 मिसाइलों से किए गए नए हमले में तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुँचा है।

हालांकि, इस मिसाइल हमले का इजरायली शेयर बाजार पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा, बल्कि वहां का स्टॉक मार्केट 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर बना हुआ है।

तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज का ऑल शेयर इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 2,574 पर पहुँच गया है।

इसके अलावा, अन्य मुख्य इंडेक्स जैसे टीए -35 और टीए-125 भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं और अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर क्रमशः 2,810 और 2,850 पर बने हुए हैं।

इजरायली स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स टीए 125 में 13 जून को ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद से तेजी देखी जा रही है, और इस दौरान यह लगभग 5 प्रतिशत बढ़ चुका है।

जून में अब तक इस इंडेक्स में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, मई में इसमें 6.55 प्रतिशत और अप्रैल में 4.53 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी।

रिपोर्टों के अनुसार, ईरान के मिसाइल हमलों में दक्षिणी इजरायल में स्थित एक बड़े अस्पताल को भी नुकसान पहुँचा है।

इस ईरानी हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी इजरायल के बीर्शेबा में सोरोका अस्पताल पर हमले के बाद ईरान को "भारी कीमत चुकानी पड़ेगी", जबकि रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि सेना को ईरान पर हमले "तेज" करने का आदेश दिया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो एक सकारात्मक संकेत है। हमें इस संघर्ष के दौरान आर्थिक संकेतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ईरानी हमले का इजरायल के शेयर बाजार पर कोई असर पड़ा?
ईरानी हमले के बावजूद इजरायल का शेयर बाजार 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि निवेशकों का विश्वास बना हुआ है।
तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स की स्थिति क्या है?
तेल-अवीव स्टॉक एक्सचेंज का ऑल शेयर इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर 2,574 पर पहुँच गया है, और अन्य प्रमुख इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले