27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

इसरो में युवाओं के लिए सुनहरा करियर अवसर, अंतिम तिथि 12 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
इसरो में युवाओं के लिए सुनहरा करियर अवसर, अंतिम तिथि 12 अप्रैल

सारांश

क्या आप इसरो में करियर बनाना चाहते हैं? यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने 4 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जल्दी करें, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है!

मुख्य बातें

सोचिए, क्या आप इसरो का हिस्सा बनना चाहते हैं?
सिर्फ 4 पदों के लिए आवेदन करें!
अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन भरें।
750 रुपए का आवेदन शुल्क भरें।
उम्र सीमा और योग्यताओं की जानकारी लें।

बेंगलुरु, 24 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (आईएसआरो) का एक महत्वपूर्ण केंद्र, यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), ने साइंटिस्ट/इंजीनियर और मेडिकल ऑफिसर के कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसरो यूआरएससी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। यदि आप इसरो के साथ जुड़ने के इच्छुक हैं, तो कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

इसरो यूआरएससी ने जिन 4 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें साइंटिस्ट/इंजीनियर - ‘एससी’ के 2, साइंटिस्ट/इंजीनियर - ‘एसडी’ के 1 और मेडिकल ऑफिसर - ‘एससी’ के पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन/इंजीनियरिंग/मैनेजमेंट या संबंधित शाखाओं में बीई/बीटेक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, थिन फिल्म्स/मटेरियल साइंस/एप्लाइड ऑप्टिक्स/धातु विज्ञान में पीएचडी या एनएमसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 12 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का वेतन 56,100 से 1,77,500 रुपए प्रति माह होगा, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो 750 रुपए है। कैंडिडेट्स ध्यान दें, रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करने के बाद ही आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार इसरो या यूआरएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर, जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इसरो में आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है।
इसरो में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
इसरो यूआरएससी ने कुल 4 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क 750 रुपए है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की आयु सीमा 28 से 35 वर्ष के बीच है।
इसरो में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले