29 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर सहित 42 पदों के लिए भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर सहित 42 पदों के लिए भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल

सारांश

जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) ने प्रोफेसर समेत 42 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। योग्य उम्मीदवारों को 13 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका मिलेगा।

मुख्य बातें

जामिया मिलिया इस्लामिया में 42 पदों पर भर्ती की घोषणा।
आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है।
योग्यता में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और पीएचडी शामिल है।
आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी के लिए 1500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 750 रुपए है।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है।

नई दिल्ली, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक, जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक सुखद समाचार है। जेएमआई ने प्रोफेसर सहित कुल 42 पदों पर भर्ती के लिए औपचारिक सूचना जारी की है।

जेएमआई द्वारा जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

जेएमआई ने जिन 42 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें प्रोफेसर के लिए 8, असोसिएट प्रोफेसर के लिए 12 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 22 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इस के साथ पीएचडी डिग्री, एनईटी/एसएलईटी/एसईटी, रिसर्च पब्लिकेशन तथा टीचिंग/रीसर्च अनुभव होना आवश्यक है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 57,700 से 2,18,200 रुपए प्रति माह होगी।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 1500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 750 रुपए है। पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले जेएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरना होगा। सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

इसके अलावा, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि से 23 अप्रैल तक उम्मीदवारों को एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी 'भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग (शिक्षण), द्वितीय मंजिल, रजिस्ट्रार कार्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जामिया नगर, नई दिल्ली-110025' पते पर जमा करनी होगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जेएमआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनमएस

डीके/डीकेपी

संपादकीय दृष्टिकोण

असोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने का अवसर सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए खुला है। यह समाचार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम है।
RashtraPress
29 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जामिया मिलिया इस्लामिया में कितने पदों पर भर्ती हो रही है?
जामिया मिलिया इस्लामिया में कुल 42 पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है।
कौन से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उम्मीदवार प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर, और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपए और एससी/एसटी के लिए 750 रुपए है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले