17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए, क्रेडाई अधिकारियों और बिल्डर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जिलाधिकारी ने आरडब्ल्यूए, क्रेडाई अधिकारियों और बिल्डर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की?

सारांश

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आरडब्लूए, क्रेडाई और बिल्डर्स के साथ मिलकर मतदाता सूची को अद्यतन करने और समस्याओं का समाधान करने की दिशा में चर्चा की गई। जानें इस बैठक से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में।

मुख्य बातें

मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे महत्वपूर्ण है।
आरडब्लूए और एओए का सहयोग आवश्यक है।
बैठक में गणना प्रपत्रों के उपयोग पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।
सभी नए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ना प्राथमिकता है।

गौतमबुद्ध नगर, 17 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को पारदर्शिता और सुगमता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में जिले के आरडब्लूए प्रतिनिधि, क्रेडाई अधिकारी, बिल्डर्स, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य गणना प्रपत्रों के वितरण एवं प्राप्ति की प्रक्रिया को स्पष्ट करना और पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल एवं समयबद्ध तरीके से लागू करना था। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम में डोर-टू-डोर सर्वे और मतदाता मैपिंग अत्यंत महत्वपूर्ण चरण हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ, बीएल, आरडब्लूए, एओए और टावर इंचार्ज के बीच बेहतर समन्वय से ही मतदाता सूची को शत प्रतिशत सटीक और अद्यतन बनाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन आरडब्लूए और एओए ने अब तक कार्यक्रम में उत्कृष्ट सहयोग दिया है, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि फार्म 6 और फार्म 8 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और इनका प्रभावी उपयोग आवश्यक है। इन प्रपत्रों के माध्यम से माइग्रेशन, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, शिफ्टेड मतदाताओं को अद्यतन करने तथा एक ही परिवार के बिखरे नामों को एक बूथ पर समायोजित करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रहे और सभी नए पात्र नागरिकों का नाम जोड़ दिया जाए। बैठक के दौरान आम जनता को संदेश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची से संबंधित किसी भी समस्या या सुझाव को विभाग की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजा जा सकता है। इससे प्रशासन को समय रहते त्रुटियों का निवारण करने में सहायता मिलेगी और मतदान के समय किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि यदि एसआईआर कार्यों से संबंधित कोई सुझाव हों तो उन्हें भी साझा किया जाए और जिला प्रशासन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान कुछ क्षेत्रों में दिक्कतें सामने आई हैं, जिन्हें सहयोग और समन्वय के माध्यम से जल्द दूर किया जाएगा।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्नेहलता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से आयोग की मंशा के अनुरूप अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो प्रशासनिक और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाती है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रशासन स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि मतदाता सूची की सटीकता को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसआईआर कार्यक्रम क्या है?
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया है, जिसमें डोर-टू-डोर सर्वे और मतदाता मैपिंग शामिल है।
बैठक में कौन-कौन शामिल थे?
बैठक में जिलाधिकारी, आरडब्लूए प्रतिनिधि, क्रेडाई अधिकारी, बिल्डर्स और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या था?
बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के अद्यतन और गणना प्रपत्रों के वितरण को स्पष्ट करना था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले