कंगना रनौत ने जन्मदिन पर पीएम मोदी से की मुलाकात, साझा की खुशी की तस्वीर
सारांश
Key Takeaways
- कंगना रनौत ने 40वां जन्मदिन मनाया।
- उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की।
- कंगना ने भाजपा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।
- कंगना का पीएम मोदी के प्रति सम्मान और प्रेरणा का जिक्र।
- सदन में राहुल गांधी के प्रति कंगना की टिप्पणी।
मुंबई, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 'गैंगस्टर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कंगना रनौत आज अपने 40वें जन्मदिन का जश्न मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मंडी से भाजपा की सांसद कंगना ने अपने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा की।
कंगना की बहन रंगोली भी इस मुलाकात में मौजूद थीं। कंगना ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "आज परिवार के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मेरे लिए यह जन्मदिन बेहद खास रहा।"
कंगना ने कई बार उल्लेख किया है कि पीएम मोदी के द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था, लेकिन उसके बाद स्थिति में सुधार आया है। कंगना ने हमेशा पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक और शुभचिंतक माना है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से संबंधित वीडियो साझा करती रहती हैं।
कंगना ने साल 2024 में भाजपा का दामन थामा और उन्हें लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी से उम्मीदवार बनाया गया। कंगना ने अपनी पहली ही बार में चुनाव जीतकर मंडी से सांसद बनने का गौरव हासिल किया। वर्तमान में वे अपने फिल्मी और राजनीतिक करियर दोनों को सफलतापूर्वक संभाल रही हैं। हाल ही में, उन्होंने राहुल गांधी के लिए 'टपोरी' शब्द का इस्तेमाल किया, यह कहते हुए कि विपक्ष के नेता का व्यवहार सदन में किसी सड़क पर खड़े लड़के की तरह होता है, जिससे सभी महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं।