29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कंगना रनौत ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर बधाई दी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कंगना रनौत ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर बधाई दी?

सारांश

कंगना रनौत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर दी बधाई। क्या उनके राजनीतिक और फ़िल्मी करियर में यह कदम महत्वपूर्ण है? जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

कंगना रनौत ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर बधाई दी।
संघ का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और समानता की रक्षा करना है।
कंगना की फ़िल्में 'तनु वेड्स मनु 3' और 'क्वीन 2' आने वाली हैं।
आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी।
कंगना का राजनीतिक करियर भी उनके फ़िल्मी करियर की तरह महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी नई फिल्मों की शूटिंग जल्द ही प्रारंभ करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने फ़िल्मी करियर के साथ-साथ अपने राजनीतिक करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। कंगना ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने पर संगठन को शुभकामनाएं दी हैं।

हाल ही में, जीएसटी में कमी के बाद एक्ट्रेस को अपने संसदीय क्षेत्र में बजट उत्सव मनाते हुए देखा गया था।

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पीएम मोदी केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर फूल चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे...भारतीय संस्कृति, सामाजिक समानता के पक्षधर और मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। संघ की पहली शाखा नागपुर में स्थापित की गई थी। केशव बचपन से ही एक क्रांतिकारी थे और जब देश ब्रिटिश शासन के अधीन था, तब उन्होंने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए संघ की स्थापना की।

काम के मोर्चे पर, कंगना रनौत को फिल्म 'इमरजेंसी' में लीड रोल में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया।

फैंस कंगना की 'तनु वेड्स मनु 3' और 'क्वीन 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिनकी शूटिंग कंगना जल्द शुरू करेंगी। इन दोनों फिल्मों का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था, इसलिए इनके सीक्वल का निर्माण किया जा रहा है। ये दोनों फिल्में दर्शकों को 2026 में देखने को मिलेंगी। फिल्म 'क्वीन 2' का निर्देशन विकास बहल करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो भारतीय संस्कृति और सामाजिक समानता के लिए समर्पित है। कंगना का राजनीतिक करियर और फ़िल्मी सफर दोनों ही महत्वपूर्ण हैं।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कंगना रनौत ने आरएसएस को क्यों बधाई दी?
कंगना ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर संगठन के योगदान और समर्पण के लिए बधाई दी।
कंगना की आगामी फ़िल्में कौन सी हैं?
कंगना की आगामी फ़िल्में 'तनु वेड्स मनु 3' और 'क्वीन 2' हैं।
आरएसएस की स्थापना कब हुई थी?
आरएसएस की स्थापना 1925 में केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले