30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कामयाबी जहर और जिंदगी नरक बन गई थी? कंगना रनौत ने 2016 की घटनाओं को याद किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कामयाबी जहर और जिंदगी नरक बन गई थी? कंगना रनौत ने 2016 की घटनाओं को याद किया

सारांश

कंगना रनौत ने 2016 की घटनाओं को याद करते हुए बताया कि कैसे कानूनी लड़ाई और मीडिया ट्रायल के चलते उनका जीवन नरक बन गया था। वह अपने करियर की ऊंचाइयों से लेकर विवादों और धोखाधड़ी की कहानियों का जिक्र करती हैं। जानें इस वीडियो में उनकी कहानी।

मुख्य बातें

कंगना रनौत का करियर कई विवादों से भरा रहा है।
2016 उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण वर्ष था।
कामयाबी और व्यक्तिगत जीवन में संघर्ष का जटिल संबंध है।

मुंबई, 17 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना हो और अभिनेत्री कंगना रनौत पीछे रह जाएं, ऐसा संभव नहीं है। कंगना ने सोशल मीडिया ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए, साल 2016 की भयानक यादों को ताजा किया है।

कंगना ने उन पुराने दिनों को याद किया जब उनके और ऋतिक रोशन के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी। उनका मानना है कि यदि पहले से जानकारी होती, तो वह इतनी दुखी नहीं होतीं।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने 2016 की पुरानी यादों को साझा किया है। यह साल उनके लिए और उनके करियर के लिए एक शाप की तरह था। कानूनी मामलों से लेकर मीडिया ट्रायल का हिस्सा बनीं।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "अचानक सबको 2016 की याद क्यों आ रही है? मेरे करियर की गति तो हमेशा से बढ़ती रही। 'क्वीन' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद मैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बन गई थी, लेकिन फिर जनवरी 2016 में मेरे एक सहकर्मी ने मुझे वह विवादित कानूनी नोटिस भेजा, जिसने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "कामयाबी जहर बन गई और जिंदगी नरक बन गई। लोग अलग-अलग गुटों में बंट गए और कई कानूनी झगड़े शुरू हो गए। अगर मुझे 10 साल पहले पता होता कि 2026 में मैं हर खाने में कार्बोहाइड्रेट खा रही होंगी, हंस रही होंगी और 2016 के सारे ड्रामे का कोई मतलब नहीं होगा, तो मैं इतना दुखी नहीं होती। शुक्र है कि हम 2026 में हैं।"

वास्तव में, साल 2016 कंगना के लिए एक नासूर बन गया था। यह वही साल था जब कंगना ने अपने और ऋतिक रोशन के रिश्ते की सच्चाई को उजागर किया और बताया कि कैसे एक बड़े फिल्म निर्माता के बेटे ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने ऋतिक को 'पूर्व पागल प्रेमी' तक कहा। इसके बाद ऋतिक ने कंगना को कानूनी नोटिस भेजा और सार्वजनिक माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन मामला बढ़ता गया। कंगना ने ऋतिक और उनके पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया, लेकिन समय के साथ मामला दब गया।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि कंगना रनौत की कहानी न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि यह हमारे समाज में संघर्ष और सफलता की परिभाषा को भी परिभाषित करती है। असहमति और विवादों के बावजूद, वह अपने करियर में आगे बढ़ती रहीं हैं।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कंगना रनौत ने 2016 में क्या खोया?
कंगना ने 2016 में कानूनी विवादों और मीडिया ट्रायल के चलते अपने मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन में काफी संघर्ष किया।
कंगना के विवादों का मुख्य कारण क्या था?
कंगना के विवादों का मुख्य कारण ऋतिक रोशन के साथ उनका कानूनी मामला और उसके बाद का मीडिया ट्रायल था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले