20 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या यूपी के कन्नौज में महिला की हत्या और 5 लाख की लूट के आरोपी सूरज कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या यूपी के कन्नौज में महिला की हत्या और 5 लाख की लूट के आरोपी सूरज कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार किया?

सारांश

कन्नौज में बुजुर्ग महिला की हत्या और 5 लाख की लूट के मामले में मुख्य आरोपी सूरज कश्यप पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार। जानिए इस दिल दहला देने वाली घटना की पूरी कहानी और मुठभेड़ के दौरान क्या हुआ।

मुख्य बातें

कन्नौज में बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट का मामला।
मुख्य आरोपी सूरज कश्यप की मुठभेड़ में गिरफ्तारी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
दूसरा आरोपी जसवंत अभी भी फरार है।
महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता।

कन्नौज, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में डकैती और हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी सूरज कश्यप के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ रामपुर मजरे गांव के जंगल में गुरुवार तड़के हुई, जिसमें सूरज को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।

कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कुतुलूपुर मकरंदनगर में 23 सितंबर को हुई दिल दहलाने वाली घटना से जुड़ा है, जहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर 5 लाख रुपए की लूट की गई थी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे घटी, जब बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी जसवंत उर्फ पंकज चौहान (55) और उसका दामाद सूरज कश्यप (उन्नाव निवासी) टाइल्स मिस्त्री के रूप में सुनीता श्रीवास्तव (58) के घर काम करने आए। दोनों ने सुनीता और उनकी बेटी कोमल को रस्सियों से बांध दिया। लूटपाट के दौरान सुनीता ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर कंक्रीट मिश्रण डालकर, मुंह दबाया और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वे 5 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए। कोमल ने किसी तरह रस्सी खोली और मदद के लिए चिल्लाई, जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

एसपी विनोद कुमार ने बताया, "सूरज कश्यप पर पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुप्त सूचना के आधार पर हमारी पांच टीमें उसकी तलाश में थीं। गुरुवार रात रामपुर मजरे के जंगल में उसका पता चला। सुबह 5 बजे घेराबंदी की गई, तो सूरज ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।"

मुठभेड़ स्थल से एक तमंचा और खाली खोखा बरामद हुआ। सूरज पर 25 हजार रुपए का इनाम था, जबकि दूसरा आरोपी जसवंत अभी फरार है, जिसकी तलाश में पंजाब, लखनऊ और बलरामपुर में छापेमारी चल रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति न हो।
RashtraPress
20 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या सूरज कश्यप को गिरफ्तार किया गया?
हाँ, सूरज कश्यप को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
इस घटना में क्या हुआ था?
इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गई और 5 लाख रुपए की लूट की गई।
क्या दूसरा आरोपी अभी फरार है?
हाँ, दूसरा आरोपी जसवंत अभी भी फरार है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने सूरज कश्यप के खिलाफ मुठभेड़ में कार्रवाई की और उसे गिरफ्तार किया।
क्या सूरज कश्यप पर पहले से मामले दर्ज हैं?
हाँ, सूरज कश्यप पर पहले से 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 12 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 1 साल पहले